WWE को खली रोमन रेंस की कमी, फेमस सुपरस्टार के साथ हुआ बहुत बड़ा धोखा, ब्रॉक लैसनर की वापसी का ऐलान?

WWE
WWE

WWE Hell in a Cell रिजल्ट्स : 20 जून 2021

Hell in a Cell 2021 पीपीवी अब खत्म हो चुका है और यह Thunderdome में होने वाला WWE का आखिरी पीपीवी भी रहा। इस पीपीवी के मेन शो में कुल मिलाकर 6 मुकाबले देखने को मिले, जिसमें 3 मैच चैंपियनशिप के लिए थे, तो 3 नॉन टाइटल मैच थे।

380 दिन तक चैंपियन रहने वाले दिग्गज की Hell in a Cell में हुई करारी हार, मौजूदा WWE चैंपियन ने किया चारों खाने चित

बियांका ब्लेयर और बेली के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell मैच देखने को मिला। WWE के दो सबसे धुरंधर सुपरस्टार्स के बीच बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला। हालांकि अंत में इस जबरदस्त मुकाबले को बियांका ब्लेयर ने पिनफॉल के जरिए जीता।

Hell in a Cell में हुआ WWE चैंपियनशिप मुकाबला विवादों के घेरे में आया, जीत के बाद भी दिग्गज को नहीं मिला टाइटल

शार्लेट फ्लेयर ने भले ही रिया रिप्ली को Raw विमेंस चैंपियनशिप को WWE Hell in a Cell पीपीवी में हराया, लेकिन अभी भी रिया रिप्ली ही चैंपियन बनी हुई हैं। रिप्ली द्वारा किए गए अटैक के कारण उन्हें DQ कर दिया गया था और फ्लेयर को विजेता घोषित किया गया। हालांकि इस मुकाबले की काफी ज्यादा आलोचना भी हुई।

Hell in a Cell में मौजूदा WWE चैंपियन ने अधमरी हालत में चीटिंग से जीता मैच, दुश्मन ने किया बहुत बुरा हाल

WWE चैंपियनशिप के लिए बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर के बीच Hell in a Cell मैच देखने को मिला। इस मैच में ड्रू मैकइंटायर के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ और जिस मैच को उन्हें जीतना चाहिए था, लेकिन उन्हें बॉबी लैश्ले और MVP की चीटिंग के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब जबतक लैश्ले चैंपियन हैं, तो मैकइंटायर WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं कर सकते।

Hell in a Cell के बाद WWE में Brock Lesnar की वापसी को लेकर बड़ा खुलासा, फैंस को जल्द मिलेगा बड़ा सरप्राइज

इस समय हर कोई WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी का इंतजार कर रहा है। हर दिन अलग-अलग रिपोर्ट इस पूर्व चैंपियन की वापसी को लेकर अपडेट्स सामने आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार लैसनर और WWE के बीच बातचीत शुरू हो सकती है और SummerSlam में द बीस्ट नजर आ सकते हैं।

5 बड़ी कहानियां जो WWE Hell in a Cell 2021 से सामने आई

WWE Hell in a Cell 2021 में रोमन रेंस की कमी खली

यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस Hell in a Cell पीपीवी का हिस्सा नहीं थे और फैंस को उनकी कमी काफी ज्यादा खली। रेंस इस पीपीवी का हिस्सा होने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में उनके मैच को हटाया गया।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!