बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर (WWE चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell मैच)Hell in a Cell पीपीवी के मेन इवेंट में WWE चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell मैच की शुरुआत हो गई है। मैकइंटायर मैच की शुरुआत से ही लैश्ले के ऊपर दबदबा बनाया और उनके ऊपर अलग-अलग हथियारों से अटैक किया। जब ऐसा लग रहा था कि लैश्ले काफी मुश्किलों में हैं तभी MVP ने बाहर से अपनी छड़ी लैश्ले को दी और इसके जरिए लैश्ले का पलटवार देखने को मिला। हालांकि मैकइंटायर ने जल्द ही वापसी की और स्टील स्टेप्स पर चैंपियन को पटक दिया। ड्रू ने अब टेबल को निकाल लिया है और अब वो इसे सेट कर रहे हैं। मैकइंटायर ने लगातार और बार-बार लैश्ले को केज पर धक्का मारा। मुकाबला एक बार फिर रिंग के अंदर आते हुए और मैकइंटायर ने रोप्स पर चेयर को फंसा दिया है। मैकइंटायर टॉप रोप से चेयर मूव करने जा रहे थे, लेकिन लैश्ले ने उन्हें हर्ट लॉक में जकड़ लिया था। हालांकि मैकइंटायर ने पलटवार करते हुए पहले स्पाइन बस्टर दिया और फिर पावरबॉम्ब दे दिया। मैकइंटायर स्टील स्टेप्स से अटैक करना चाहते थे, लेकिन लैश्ले ने उसे मैकइंटायर के खिलाफ ही यूज कर लिया। अब लैश्ले ने कंट्रोल हासिल कर लिया और केंडो स्टिक MVP को देदी। MVP ने रिंग के बाहर से केंडो स्टिक को ऐसे फंसाया, जिससे मैकइंटायर हिल ही नहीं पा रहे हैं। लैश्ले ने मैकइंटायर की बुरी हालत कर दी है। लैश्ले ने चेयर का सहारा लेते हुए मैकइंटायर पर जबरदस्त मूव लगा दिया है। लैश्ले अब केंडो स्टिक से ड्रू को मार रहे हैं। मैकइंटायर ने लैश्ले को रोक दिया और स्टील चेयर से मारा। लैश्ले ने मैकइंटायर को रेफरी के ऊपर धक्का दे दिया। मैकइंटायर ने लैश्ले को जबरदस्त मूव लगाया, लेकिन वो पिन नहीं कर पाए, क्योंकि रिंग में रेफरी नहीं था। लैश्ले ने हर्ट लॉक देना चाहा, लेकिन मैकइंटायर ने सुपलेक्स दे दिया। ड्रू ने लैश्ले पर चेयर से अटैक कर दिया है। मैकइंटायर ने क्लेमोर किक लगा दी और जब रेफरी पिन कर रहे थे तो MVP ने रेफरी को खींच लिया। मैकइंटायर ने MVP के ऊपर अटैक कर दिया है। ड्रू ने MVP को क्लेमोर किक लगा दी है। लैश्ले ने रिंग के बाहर मैकइंटायर को हर्ट लॉक दे दिया है, लेकिन ड्रू ने लैश्ले को टेबल पर पटक दिया है। मैकइंटायर अब चेयर से लैश्ले को मार रहे हैं और वो क्लेमोर किक देने गए, लेकिन मिस कर गए। बॉबी लैश्ले ने रिंग के बाहर टेबल पर मैकइंटायर को पटक दिया है। लैश्ले स्पीयर देने गए, लेकिन मैकइंटायर ने खुद को बचा लिया। मैकइंटायर ने अब डीडीटी दे दिया है। ड्रू क्लेमोर की तैयार कर रहे हैं, लेकिन MVP ने उनका पैर पकड़ लिया है। इसका फायदा बॉबी लैश्ले ने उठाया और रोलअप के जरिए इस मैच को जीत लिया। MVP के कराण ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप के लिए दोबारा मौका नहीं मिलेगा। विजेता: बॉबी लैश्लेQ: How does one break the #HurtLock? #HIACA: pic.twitter.com/DddhTDgqOn— WWE (@WWE) June 21, 2021Simply doing whatever it takes. #HIACStream @DMcIntyreWWE vs. @fightbobby LIVE on @peacockTV ▶️ https://t.co/kJEdiLRo7U pic.twitter.com/HEMMHNx2xb— WWE (@WWE) June 21, 2021The #WWEChampion @fightbobby is quickly learning what #HIAC is all about. pic.twitter.com/QGWtMKhyGN— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021Cell, meet @fightbobby. Bobby Lashley, meet cell. #HIAC pic.twitter.com/6J2834ezu8— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021Man on a mission.#HIAC @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/REorJ9FDFt— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021रिया रिप्ली vs शार्लेट फ्लेयर (Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच)Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के बीच मैच की शुरुआत हो गई है। शार्लेट ने शुरुआत से ही रिप्ली के ऊपर दबदबा बनाना शुरू कर दिया और वो रिप्ली को कोई मौका नहीं दे रही हैं। शार्लेट ने जबरदस्त मूव के जरिए रिप्ली को रिंग के बाहर भेजा। शार्लेट फ्लेयर काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रही हैं। रिप्ली ने पलटवार जरूर किया था, लेकिन शार्लेट ने फिर से कंट्रोल हासिल कर लिया। शार्लेट ने पिन करने का प्रयास किया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। शार्लेट इस समय टॉप रोप पर हैं, लेकिन रिया रिप्ली ने उन्हें रोक दिया। दोनों सुपरस्टार्स एक साथ टॉप रोप पर हैं और रिप्ली ने फ्लेयर को सुपरप्लेक्स दे दिया। रिप्ली ने पिन किया, लेकिन किकआउट हो गया। रिप्ली ने फ्लेयर को रिपटाइड दिया और फिर करने गई, लेकिन शार्लेट ने रोप्स के सहारे खुद को बचाया। फ्लेयर ने स्टील स्टेप्स का सहारा लेते हुए रिप्ली के पैरों पर अटैक किया। शार्लेट ने रिंग में स्पीयर दिया और फिगर 4 लेग लॉक में जकड़ लिया है। रिया रिप्ली काफी मुश्किलों में नजर आ रही हैं, लेकिन रोप्स के सहारे रिप्ली ने खुद को बचाया। दोनों सुपरस्टार्स रिंग के बाहर हैं। रियी रिप्ली ने शार्लेट पर रिंग के बाहर अटैक कर दिया और रेफरी ने बेल रिंग कर दी है। शार्लेट ने इस मैच को DQ से जीत लिया। अब दोनों सुपरस्टार्स रिंग में एक दूसरे को माार रही हैं। रिप्ली ने शार्लेट फ्लेयर को रिपटाइड दे दिया है।विजेता: शार्लेट फ्लेयरIt's a back-and-forth battle as @RheaRipley_WWE and @MsCharlotteWWE battle for the #WWERaw Women's Title at WWE #HIAC! pic.twitter.com/BEdvb8zqe9— WWE (@WWE) June 21, 2021LOOK OUT.@RheaRIpley_WWE is risking it ALL to hold onto that #WWERaw #WomensTitle! #HIAC pic.twitter.com/xOlBMGcY6j— WWE (@WWE) June 21, 2021NAILED IT.#HIAC @RheaRipley_WWE pic.twitter.com/T8ROjLqj9G— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021Dirtiest p̶l̶a̶y̶e̶r̶ daughter in the game.#HIAC @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/k2f6lGWLXf— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021केविन ओवेंस vs सैमी जेनएक समय पर केविन ओवेंस और सैमी जेन बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। हालांकि अब दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन हैं। मैच की शुरुआत में ही केविन ओवेंस ने सैमी जेन पर अटैक शुरू कर दिया, लेकिन सैमी जेन ने भी अच्छे से पलटवार किया। यह दोनों एक दूसरे के मूव से अच्छे तरीके से वाकिफ हैं। इस बीच केविन ओवेंस चोटिल नजर आ रहे हैं और सैमी जेन इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। सैमी जेन ने ओवेंस को जबरदस्त मूव लगाया, लेकिन ओवेंस किकआउट कर गए। ओवेंस स्टनर देने गए, लेकिन जेन ने शानदार काउंटर किया। ओवेंस ने रिंग के बाहर जेन को स्टनर दे दिया है। ओवेंस रिंग में हैं. लेकिन जेन अभी बाहर ही है और 10 काउंट से पहले वो रिंग में आ गए। अंत में सैमी जेन ने केविन ओवेंस को अपना फिनिशिंग मूव हैलुवा किक लगाया और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। सैमी जेन ने 4 साल बाद केविन ओवेंस को वन ऑन वन मैच में हराया हैविजेता: सैमी जेनSTUNNER OUTTA NOWHERE!#HIAC @FightOwensFight pic.twitter.com/4yOnblD4Rf— WWE (@WWE) June 21, 2021NOT THIS TIME. 😤#HIAC @SamiZayn pic.twitter.com/fDsZ73U1iE— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021The aftereffects of the Nigerian Nail are real. #HIAC @SamiZayn @FightOwensFight pic.twitter.com/U9ARvM1wQZ— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021THIS is no conspiracy.#HIAC @SamiZayn pic.twitter.com/Q9HSVLiyG7— WWE (@WWE) June 21, 2021एलेक्सा ब्लिस vs शायना बैजलरमैच की शुरुआत में रेजिनाल्ड ने ध्यान भटकाया, जिसका फायदा शायना बैजलर ने उठाया। हालांकि बैजलर पूरी तरह से अपना गुस्सा ब्लिस के ऊपर निकाल रही हैं, लेकिन ब्लिस को इससे कुछ फर्क ही नहीं पड़ रहा और वो हंसते हुए बैजलर को परेशान कर रही हैं। रेजिनाल्ड और बैजलर दोनों ही ब्लिस की आंखों में देखने से बच रही हैं। ब्लिस ने पलटवार कर दिया है और बैजलर के ऊपर जबरदस्त मूव्स भी लगाए। ब्लिस ने नाया को कंट्रोल कर लिया है और उन्होंने रेजिनाल्ड को थप्पड़ मार दिया है। बैजलर ने सबमिशन मूव लगाना चाहा, लेकिन ब्लिस ने पलटवार कर दिया है। ब्लिस ने टॉप रोप से twisted ब्लिस मूव लगाया और पिन करते हुए इस मैच को शानदार तरीके से जीत लिया।विजेता: एलेक्सा ब्लिसMind game princess.@AlexaBliss_WWE DEFEATS @QoSBaszler in more ways than one at #HIAC... pic.twitter.com/htUmyvNabv— WWE (@WWE) June 21, 2021There's nobody more wicked.#HIAC @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/AOVNUksi3b— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021There's nobody more vicious.#HIAC @QoSBaszler pic.twitter.com/Tx5CFT8HKo— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021सैथ रॉलिंस vs सिजेरोWWE में इस समय सिजेरो और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी इतनी खतरनाक चल रही है कि मैच शुरू होने से पहले ही दोनों सुपरस्टार्स के लड़ाई शुरू हो गई। आखिरकार मैच की शुरुआत हुई और सिजेरो ने रॉलिंस को जबरदस्त मूव से गिरा दिया। जल्द ही रॉलिंस ने मैच में वापसी की और अब वो सिजेरो पर भारी पड़ रहे हैं। सिजेरो ने मौके का फायदा उठाते हुए रॉलिंस को जबरदस्त सुपलेक्स दे दिया, लेकिन अब रॉलिंस ने सिजेरो को रिंगह के बाहर फेका। रॉलिंस ने फ्लाइंग नी लगाया, लेकिन सिजेरो ने किकआउट कर दिया। सिजेरो अपर-कट के जरिए वापसी की कोशिश कर रहे हैं और अब उन्होंने पकड़ मजबूत कर ली है। सिजेरो टॉप रोप से अपना मूव लगाने जा रहे थे, रॉलिंस ने रोकना चाहा। हालांकि अंत में सिजेरो अपने मूव में कामयाब हुए। रॉलिंस इस समय सिजेरो के हाथ पर अटैक कर रहे हैं। रॉलिंस को समझ नहीं आ रहा कि इस मैच को जीतने के लिए अब उन्हें क्या करना होगा। सिजेरो ने अब रॉलिंस को सिजेरो ने सिजेरो स्विंग दे दिया है और रॉलिंस की हालत खराब हो गई। अब सिजेरो ने रॉलिंस को शार्प-शूटर दे दिया। सिजेरो ने रॉलिंस को अब क्रॉसफेस सबमिशन में फंसा लिया, लेकिन रॉलिंस खुद को बचाने में कामयाब हुए। हालांकि सिजेरो ने एक बार फिर शार्प-शूटर दे दिया। अंत में सैथ रॉलिंस ने चालाकी दिखाई और सिजेरो को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: सैथ रॉलिंसHE GOT 'EM.@WWERollins steals the victory over @WWECesaro at #HIAC! pic.twitter.com/pEPVskLrlo— WWE (@WWE) June 21, 2021FALCON 🏹#HIAC @WWERollins pic.twitter.com/sOPzgnnw9I— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021One swift uppercut can change the tide for @WWECesaro! #HIAC pic.twitter.com/Gl6GQyRWqw— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021NO TIME WASTED.@WWECesaro vs. @WWERollins is underway LIVE at #HIAC!Stream on @peacockTV ▶️ https://t.co/kJEdiLRo7U pic.twitter.com/DrjZzEA7Qa— WWE (@WWE) June 21, 2021बियांका vs बेली (SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell मैच)Hell in a Cell पीपीवी के मेन शो की शुरुआत बेली और बियांका ब्लेयर के बीच Hell in a Cell मैच के साथ हो रही है। सबसे पहले बेली और फिर बियांका ब्लेयर रिंग में आ गई हैं। शुरुआत में बेली ने चेयर का इस्तेमाल करना चाहा, लेकिन ब्लेयर ने अच्छे तरीके से खुद को बचाया। बेली ने शुरुआत में लेकिन अपना दबदबा बना लिया है और वो रिंग में स्टील स्टेप्स लेकर आई हैं। बेली ने एल्बो ड्रॉप दे दिया। बेली ने ब्लेयर के बालों को रोप्स से बांध दिया, लेकिन ब्लेयर ने एक बार फिर खुद को बचा लिया। ब्लेयर ने वो स्टेप्स बेली के ऊपर मारा, लेकिन वो वहां से हट गईं। बेली ने पहले केंडो स्टिक से ब्लेयर को मारा और फिर के केज पर उन्हें सनसेट फ्लिप भी दिया। बेली ने जो केंडो स्टिक्स ब्लेयर के लिए सेट की थी, उसके ऊपर ब्लेयर ने बेली को ही पटक दिया। बेली ने पहले ब्लेयर के हाथ पर अटैक किया और फिर उनके बालों को निशाना बनाया। बेली अपने मूव को मिस कर गईं और उनके पैर पर लगी है। अब ब्लेयर को वापसी का मौका मिला और वो बेली का बुरा हाल कर रही हैं। ब्लेयर ने बेली के हाथ से अपने बालों को बांध दिया है और अब उन्हें केज पर पटक रही हैं। बेली सैल से बाहर जाना चाहती हैं, लेकिन ब्लेयर उनका बुरा हाल कर रही हैं। दोनों सुपरस्टार्स के हाथ में एक ही लैडर और बेली ने इसका अच्छा फायदा उठाया। बियांका ब्लेयर ने बेली को लैडर पर जबरदस्त मूव लगाया और फिर पिन करते हुए अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया।विजेता: बियांका ब्लेयरThis might be the roughEST match @itsBayleyWWE's ever had.#HIAC @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/Atys8GhMUC— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021THIS is the kind of thing that makes #HellInACell UNFORGIVING.#HIAC @BiancaBelairWWEStream on @peacockTV ▶️ https://t.co/bxrJZeU4gL pic.twitter.com/y7uX4KI9wu— WWE Network (@WWENetwork) June 21, 2021ANYTHING goes inside #HellInACell. 😬😬😬#HIAC @itsBayleyWWE pic.twitter.com/AEiJ29amhc— WWE (@WWE) June 21, 2021CLOSE CALL.#HIAC @BiancaBelairWWE @itsBayleyWWE pic.twitter.com/ZfBROH9Acq— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021Wait for the knee.#HIAC @itsBayleyWWE pic.twitter.com/ymTitL7Aq3— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021नटालिया vs मैंडी रोज (किक-ऑफ शो)WWE Hell in a Cell के किक-ऑफ शो की शुरुआत नटालिया और मैंडी रोज के बीच सिंगल्स मुकाबले के साथ हुई। यह एक अच्छा मैच साबित हुआ, जिसमें दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे को हराने का भरपूर प्रयास किया। अंत में नटालिया ने रोज को शार्प शूटर मूव में जकड़ा और सबमिशन के जरिए जीत हासिल की।विजेता: नटालियाSHARPSHOOTER = VICTORY.@NatbyNature gets the win over @WWE_MandyRose LIVE on #HIAC Kickoff! pic.twitter.com/T8Wxt4sBE7— WWE (@WWE) June 20, 2021This match so far 👏👏👏👏👏#HIAC @NatbyNature @WWE_MandyRose pic.twitter.com/I8SoesIJUa— WWE Universe (@WWEUniverse) June 20, 2021Let's talk about VINTAGE @NatbyNature. 💖 #HIAC pic.twitter.com/x1coRbyVTx— WWE Universe (@WWEUniverse) June 20, 2021नमस्कार WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell 2021) की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। Hell in a Cell पीपीवी का आयोजन इस साल WWE जल्दी आयोजित करा रही है और पीपीवी को जबरदस्त बनाने के लिए शानदार मैचों को बुक भी किया है। हालांकि फैंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इस पीपीवी का हिस्सा नहीं होने वाले हैं।पहले WWE ने Hell in a Cell के लिए रोमन रेंस और रे मिस्टीरियो के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच का ऐलान किया था। हालांकि बाद में WWE ने इसमें बदलाव कर दिया और इस मैच को SmackDown में कराया गया था। इस बात के चांस काफी कम है कि रोमन रेंस Hell in a Cell पीपीवी में नजर आएंगे।WWE Hell in a Cell 2021 का लाइव प्रसारण 21 जून 2021 को भारतीय समयअनुसार सुबह 45:30 बजे से होने वाला है। आपको स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी पर भी आपको लाइव कमेंट्री के साथ पल-पल के अपडेट्स भी मिलेंगे।हालांकि इसके बावजूद भी WWE ने Hell in a Cell के लिए जबरदस्त मैच कार्ड तैयार किया है। पीपीवी में कुल मिलाकर 6 मैच होने वाले हैं। इसमें तीन मैच चैंपियनशिप के लिए होंगे, तो तीन मैच नॉन-टाइटल के लिए होंगे। WWE चैंपियन और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए होने वाला मुकाबला Hell in a Cell के अंदर होंगे।This is it @DMcIntyreWWE. You lose, you’re done! No third or fourth or fifth rematches. D O N E 👊🏾👊🏾👊🏾 #WWERaw @WWE pic.twitter.com/yuo6vJnsAH— Bobby Lashley (@fightbobby) June 8, 2021इन दोनों मुख्य चैंपियनशिप के अलावा Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए भी मैच देखने को मिलने वाला है। साथ ही में तीन जबरदस्त सिंगल्स मैच भी होंगे, जोकि काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हो सकते हैं। प्री-शो के लिए अभी किसी मैच का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन WWE शो से पहले इसको लेकर ऐलान कर सकती है।WWE Hell in a Cell 2021 का मैच कार्ड इस प्रकार है:1- बॉबी लैश्ले (चैंपियन) vs ड्रू मैकइंटायर (WWE चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell मैच। ड्रू मैकइंटायर इस मैच को हारते हैं, तो वो बॉबी लैश्ले को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं कर पाएंगे)2- रिया रिप्ली (चैंपियन) vs शार्लेट फ्लेयर (Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच के लिए सिंगल्स मैच)3- बियांका ब्लेयर (चैंपियन) vs बेली (SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell मैच)4- एलेक्सा ब्लिस vs शायना बैजलर5- सिजेरो vs सैथ रॉलिंस6- केविन ओवेंस vs सैमी जेनWhich @AlexaBliss_WWE will take on @QoSBaszler tomorrow night at #HIAC? 😈 pic.twitter.com/Tg7QAxB3FY— WWE (@WWE) June 19, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!