हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2021 पीपीवी ठीक साबित हुआ। WWE ने इवेंट के लिए 6 मैचों का ऐलान किया था और मुख्य कार्ड में मुकाबले काफी अच्छे रहे। शो की शुरुआत और अंत ने सभी का ध्यान खींचा। बीच में कुछ निराशाजनक पल आए लेकिन कुछ सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित किया।Hell in a Cell 2021 के मैच कार्ड में कुछ बदलाव देखने को मिले थे। इसके बावजूद इवेंट ठीक साबित हुआ। WWE ने जरूर पिछले कुछ इवेंट्स के मुकाबले निराश किया लेकिन कुछ मैचों ने Hell in a Cell 2021 पीपीवी को खास बनाने में थोड़ी मदद की। इस इवेंट में कई सारे सुपरस्टार्स ने मैच लड़े।THIS is the kind of thing that makes #HellInACell UNFORGIVING.#HIAC @BiancaBelairWWEStream on @peacockTV ▶️ https://t.co/bxrJZeU4gL pic.twitter.com/y7uX4KI9wu— WWE Network (@WWENetwork) June 21, 2021ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell, अच्छी और बुरी बातें: दिग्गज की हुई चौंकाने वाली हार, WWE ने गलती करके पीपीवी का मजा किया किरकिराकुछ ऐसे सुपरस्टार रहे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा कुछ रेसलर्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस को थोड़ा निराश किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने Hell in a Cell में निराश किया और 3 जिन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया।3- Hell in a Cell 2021 में प्रभावित किया: बियांका ब्लेयरThis might be the roughEST match @itsBayleyWWE's ever had.#HIAC @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/Atys8GhMUC— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021बियांका ब्लेयर ने Hell in a Cell 2021 में बेली का सामना किया था। उन्होंने अपने धमाकेदार मुकाबले के साथ सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने कई जबरदस्त मूव्स और फिनिशर का उपयोग किया। Hell in a Cell के नियमों का सही तरह से उपयोग हुआ और पिछली बार के मुकाबले बेली और बियांका का यह मैच बेहतर रहा।ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों बॉबी लैश्ले ने Hell in a Cell मैच में ड्रू मैकइंटायर को हराकर WWE चैंपियनशिप को रिटेन कियाउनका टाइटल मैच शानदार था और उन्होंने भी काफी अच्छा काम किया। मैच में कई मौके आए जब लगा कि बियांका कमजोर पड़ रही हैं लेकिन अंत में उन्हें ही जीत मिली। उन्होंने लैडर पर बेली को पटका और फिर पिन करते हुए अपने SmackDown विमेंस टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!