सिर्फ 27 दिन में WWE वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले चैंपियन ने एक बार फिर खिताब अपने नाम किया

इस हफ्ते WWE NXT का शानदार एपिसोड देखने को मिला। शुरूआत ही इस एपिसोड की चैंंपियनशिप मैच से हुई। पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर और एडम कोल के बीच NXT चैंपियनशिप के लिए खास मैच देखने को मिला। इस शानदार मुकाबले में फिन बैलर ने जीत दर्ज की और नए WWE NXT चैंपियन बन गए। फिन बैलर दूसरी बार चैंपियन बने हैं। समोआ जो और नाकामुरा इससे पहले ये कारनामा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थी

WWE सुपरस्टार फिन बैलर बने चैंपियन

पिछले हफ्ते फिन बैलर, एडम कोल, जॉनी गर्गानो और सिएम्पा के बीच मैच हुआ था। फैटल 4वे आयरन मैच इनके बीच चैंपियनशिप मैच हुआ था। लेकिन फिन बैलर और एडम कोल के बीच अंत में टाइ हो गया था। फिर इस हफ्ते फिन बैलर और एडम कोल के बीच मैच देखने को मिला। जबरदस्त मैच ये इन दोनों के बीच हुआ। फिन बैलर ने एक बार फिर दिखा दिया कि कितने बड़े सुपरस्टार हैं।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें सोशल मीडिया के कारण WWE ने निकाला

फिन बैलर का मेन रोस्टर में भी हमेशा दबदबा रहा। हालांकि उन्हें मेन रोस्टर में ज्यादा पुश नहीं दिया गया। वो पहले यूनिवर्सल चैंपियन भी रह चुके हैं। काफी कम समय में उन्होंने फैंस के दिल में जगह बना ली थी। मेन रोस्टर में अच्छी स्टोरीलाइन ना मिलने के कारण पिछले साल उन्होंने NXT में कदम रखा और फिर अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया। WWE NXT में भी उनकी एंट्री धमाकेदार रही थी। अब फिर से वो NXT चैंपियन बन गए है। फैंस एक चैंपियन के रूप में उन्हें देखना ज्याद पसंद करते हैं। शायद इसका फायदा ही उन्होंने उठाया।

ये भी पढ़ें:- WWE के 3 दिग्गज स्टार्स जिनकी वापसी की कोई जानकारी नहीं है

अभी ऐसा लग रहा है कि फिन बैलर का ये चैंंपियनशिप रन लंबा चलेगा और इसके बाद फिर से मेन रोस्टर में वो कदम रख सकते हैं। मेन रोस्टर में भी उन्होंने कई अच्छे मैच लड़े हैें। इसी वजह से फैंस उन्हें इतना पसंद करते हैं। अभी अगले हफ्ते वो चैंपियन के रूप में नजर आएंगे। हालांकि इस मैच के पहले से ही बहुत से लोगों को पता था कि फिन बैलर इस बार नए चैंपियन बनेंंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। एडम कोल दोबारा अगले हफ्ते फिन बैलर को फिर से चुनौती पेश कर सकते हैं। देखना होगा कि कौन होगा अब फिन बैलर का नया प्रतिद्वंदी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now