WWE NXT वारगेम्स का समापन हो चुका है। ये शानदार WWE का शो रहा। फैंस ने भी इसे पसंद किया और WWE सुपरस्टार्स ने भी अच्छा काम किया। ये काफी स्पेशल इवेंट होता है। इसमें एक ही चैंपियनशिप लाइन पर होती है। ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का अगला प्रतिदंद्वी बनाया गयाWWE सुपरस्टार फिन बैलर ने दी धमकी और कही बड़ी बातWWE NXT चैंपियन फिन बैलर का एपीयरेंस इस शो में देखने को मिला। वीडियो पैकेज के जरिए वो नजर आए। फिन बैलर ने पूरे NXT रोस्टर को धमकी दी है और कहा कि NXT सिर्फ उनका ही है। इस बार वारगेम्स काफी अच्छा रहा था। खासतौर पर फिन बैलर को इसके लिए टाइम मिल गया। पिछली बार टेकओवर में फिन बैलर और काइले के बीच जबरदस्त मैच हुआ था। फिन बैलर का जबड़ा टूट गया था। फिन बैलर को इसे सही करने का समय जरूर मिल गया। "When the sirens stop, and the cages raises, we get back to what matters most."This Wednesday, all 👀 go BACK on The Prin❌e! #WWENXT #NXTTakeOver @FinnBalor pic.twitter.com/tbxiNC2jOR— WWE NXT (@WWENXT) December 7, 2020फिन बैलर का यहां नजर आना अच्छा संकेत है इसका मतलब ये है कि वो फिट है और अब NXT के शो में एंट्री करेंगे। सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने धमकी भी दे दी है। यानि की अब उन्हें नया चैलेंजर इस हफ्ते के शो में मिल सकता है। फिन बैलर ने पिछली बार इस इवेंट में एक जबरदस्त मैच लड़ा था। जबड़ा उनका बुरी तरह टूट गया था। काफी चीजें इस दौरान हुई थी। ये भी पढ़ें: 2020 में ब्रे वायट के 5 शानदार सैगमेंट्स जो फैंस को सालों तक याद रहेंगेफिन बैलर ने खुद एक्सरे की फोटो ट्वीट की थी। सभी को लग रहा था कि कहीं फिर से NXT चैंपियनशिप को फिन बैलर को छोड़नी पड़ेगी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। फैंस भी काफी दुआ उनके लिए कर रहे थे। अब लग रहा है कि वो सही है और जल्द ही रिंग में फिर से एक अच्छा मैच फैंस को देंगे। फिन बैलर को चुनौती कौन देगा इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं है। लेकिन रोस्टर में कुछ अच्छे सुपरस्टार्स है जो इस लिस्ट में आगे चल रहे हैं। आने वाले NXT के एपिसोड्स में इस बात का पता चल जाएगा कि फिन बैलर का अगला प्रतिद्वंदी NXT चैंपियनशिप के लिए कौन होने वाला है। अब फैंस भी इस बात का इंतजार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: ड्रीम मैच ने फैंस की जगाई उम्मीदें, डेब्यू पर हार ने किया सबसे ज्यादा निराश