WWE NXT TakeOver 31 में फिन बैलर और काइले ओ'राइली के बीच शानदार मैच हुआ था।इस मैच में WWE NXT चैंपियन फिन बैलर की हालत खराब हो गई थी। उनके मुंह से लगातार खून निकल रहा था। उन्हें फिर हॉस्पिटल ले जाया गया था। अब फिन बैलर ने ट्विटर पर एक बुरी खबर बताई है।ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो WWE सुपरस्टार्स विंस मैकमैहन के सामने नहीं कर सकतेWWE NXT चैंपियन ने ट्विटर पर पोस्ट कर अपनी इंजरी के बारे में अपडेट दिया है। फिन बैलर ने एक्सरे की फोटो भी यहां डाली है। फिन बैलर ने ये बताया है कि उनका जबड़ा टूट गया है। और ये दो जगह से टूटा है। लेकिन बैलर ने ये भी कहा है कि वो अभी भी चैंपियन हैं।Broken jaw in two places. Still the CHAMPION.Full story tonight on @WWENXT @USA_Network @btsportwwe pic.twitter.com/9B3eheUFtP— Finn Bálor (@FinnBalor) October 7, 2020WWE NXT चैंपियन की हुई हालत खराबWWE NXT TakeOver 31 में मेन इवेंट में फिन बैलर ने शानदार मैच लड़ा था और अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। इस साल का इसे सबसे बेहतरीन मैच ये हुआ था। मैच के अंत मे फिन बैलर खून की उल्टियां कर रहे थे। हालांकि काइले का भी खून निकला था। लेकिन फिन बैलर की हालत कुछ ज्यादा ही खराब थी। फिन बैलर को इसके तुरंत बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था। तब उनकी इंजरी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था लेकिन अब फिन बैलर ने इस बारे में खुद बता दिया है। हालांकि ये बुरी खबर फैंस के लिए है।फिन बैलर ने जिस तरह का ट्वीट किया है उससे ये लग रहा है कि वो ज्यादा दिन तक टीवी से दूर नहीं रहेंगे। अभी इस बारे में क्लीयर पिक्चर कुछ नहीं है।ये भी पढ़ें: 3 तरीके जिनसे WWE के दिग्गज रैंडी ऑर्टन से बदला ले सकते हैंरिंगसाइड फिजिशियन जैफरी रेसलफील्ड ने इस बारे में ऑफिशियल अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि फिन बैलर अभी रिकवर कर रहे हैं। WWE डॉक्टर ने ये बात कंफर्म कर दी है कि फिन बैलर कुछ समय तक रेसलिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे। ट्रिपल एच ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।When @FinnBalor says he is #WWENXT ... THIS is what he means! https://t.co/rRNXBSTEEs— Triple H (@TripleH) October 8, 2020फिन बैलर इस समय NXT के बड़े सुपरस्टार हैं। फैंस भी चाहते हैं कि इंजरी उन्हें ज्यादा दिन तक ना रहे। और वो जल्द से जल्द वापसी करें। फिलहाल दो जगह उनका फ्रैक्चर हुआ है तो इसे रिकवर होने में कुछ समय लग सकता है। फिन बैलर ने अपने आप को अभी भी चैंपियन बताकर ये दर्शा दिया है कि वो पीछे नहीं हटने वाले हैं।ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो भविष्य में रेट्रीब्यूशन से जुड़ सकते हैं