WWE द्वारा पूर्व चैंपियन को निकाले जाने के बाद 33 साल के फेमस Superstar ने दिया दिल छू लेने वाला संदेश, कहा - वापस जरूर आना

WWE सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन ने जिंदर महल को लेकर दिया संदेश
WWE सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन ने जिंदर महल को लेकर दिया संदेश

Jinder Mahal release: पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) को लेकर चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) ने दिल छू लेने वाला संदेश दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने पूर्व साथी रेसलर की तारीफ की है और उनकी वापसी की उम्मीद भी की है।

Ad

जिंदर महल ने WWE में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इस बीच वो कई बार चैंपियन बनने में कामयाब भी हुए थे। इस साल की शुरुआत उन्होंने शानदार तरीके से की और यहां तक कि उन्हें द रॉक एवं सैथ रॉलिंस के साथ रिंग शेयर करने का मौका भी मिला था। इसके बाद लगा था कि उन्हें बड़ा पुश मिलेगा, लेकिन कंपनी ने उन्हें निकालते हुए सभी को हैरान कर दिया।

चेल्सी ग्रीन भी महल को निकाले जाने के बाद भावुक हो गई और उन्होंने पूर्व WWE चैंपियन के लिए सोशल मीडिया पर लिखा,

"कैनेडियन इंडीज से लेकर इंडिया में मेरी कॉलरबोन तोड़ने तक WWE के साथ काम करते हुए उनके साथ अनुभव काफी शानदार रहा। मैं जिंदर महल को गुडलक कहती हूं लेकिन आपको उसकी जरूरत नहीं है। आप वापस आइएगा किंग।"

आप चेल्सी ग्रीन का सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE से निकाले जाने के बाद जिंदर महल ने क्या कहा?

WWE ने हाल ही में जिंदर महल समेत 5 सुपरस्टार्स को रिलीज करने का फैसला लिया। इसमें महल के अलावा भारत के ही वीर महान और सांगा भी शामिल हैं। इसके अलावा ज़ाया ली और ज़ियोन क्विन का नाम भी शामिल हैं। महल ने अपने रिलीज को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा,

"मैं क्विट करता हूं। महाराजा अब बाहर हो गए हैं।"

इसके अलावा जिंदर महल ने सोशल मीडिया पर अपने बायो में भी बदलाव किया है और वहां उन्होंने बताया है कि वो 90 दिनों के बाद फ्री एजेंट बन जाएंगे। इसके साथ ही वो दूसरी कंपनी में परफॉर्म कर पाएंगे।

मॉडर्न डे महाराजा ने कंपनी में रहते हुए WWE चैंपियनशिप के अलावा यूएस चैंपियनशिप और 24*7 चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। इसके अलावा वो कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को शिकस्त भी दे चुके हैं। साल 2024 में उनका सबसे बड़ा मैच Raw में हुआ था, जहां उन्होंने सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications