WWE Crown Jewel 2023 में आखिरकार होगी पूर्व चैंपियन की जबरदस्त वापसी, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज?

..
क्या Crown Jewel में फैंस को मिलेगा सरप्राइज़?
क्या WWE Crown Jewel में फैंस को मिलेगा सरप्राइज?

Crown Jewel: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व NXT विमेंस चैंपियन कायरी सेन (Kairi Sane) की एक बार फिर वापसी हो सकती है और वो Crown Jewel इवेंट में फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं।

Ad

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सऊदी अरब में Crown Jewel का 5वां एडिशन होस्ट करने वाली है। कंपनी ने जॉन सीना, लोगन पॉल, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस जैसे अपने कई टॉप स्टार्स को शो के लिए बुक किया है। PWInsider की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व NXT विमेंस चैंपियन कायरी सेन सऊदी अरब में होने वाले शो के जरिए WWE में वापसी कर सकती है।

"जैसा कि हमें कल पता चला था कि कायरी सेन को WWE के इंटरनल रोस्टर में शामिल कर लिया गया है। अब कई सोर्स के जरिए जानकारी मिली है कि पूर्व NXT विमेंस चैंपियन Crown Jewel 2023 में वापसी कर सकती हैं।"
youtube-cover
Ad

WWE Crown Jewel 2023 में क्या किसी चैंपियनशिप मैच में देखने मिलेगा कोई बड़ा उलटफेर?

WWE Crown Jewel में कुछ मैच ऐसे हैं जिनके विनर के बारे में अनुमान लगाना बहुत ही मुश्किल है। बहरहाल रेसलिंग के जानकारों का यह मानना है कि भले ही एलए नाइट के पास फैंस का जबरदस्त सपोर्ट है लेकिन वो रोमन रेंस को हरा नहीं पाएंगे। इयो स्काई के भी चैंपियन बनने रहने की संभावना है। रिया रिप्ली को कंपनी ने जिस तरह का पुश दिया है उसे देखकर यह नहीं लग रहा है कि वो अपनी चैंपियनशिप हारने वाली हैं। फैंस को कुछ उलटफेर भी देखने मिल सकते हैं। लोगन पॉल और रे मिस्टीरियो के मैच में मशहूर यूट्यूबर के नए यूएस चैंपियन बनने की संभावना बताई जा रही है।

WWE Crown Jewel 2023 का सबसे रोचक मैच जिसमें सबसे बड़ा उलटफेर हो सकता है वह है वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होने वाला ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस का मैच। ड्रू पिछले कुछ समय से हील स्टार की तरह दिख रहे हैं। उन्होंने यह साफ कर दिया था कि वो फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अगर ड्रू चैंपियन बनते हैं तब उनके और कंपनी के बीच कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सहमति के सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications