Indian Star Shanky Dance: WWE ने पिछले साल भारतीय सुपरस्टार शैंकी सिंह (Shanky Singh) को कंपनी से निकाल दिया था। इसके बाद से शैंकी रिंग में नज़र नहीं आए। हालांकि, वो सोशल मीडिया के जरिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो देखकर जरूर आपको भी मजा आएगा।शैंकी इस समय पहाड़ की वादियों का आनंद ले रहे हैं। वो चौखुटिया में अपने एक दोस्त की शादी में पहुंचे हैं। उन्होंने डीजे पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। काफी जोश में वो अपने दोस्त की शादी में दिख रहे हैं। 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर शानदार ठुमके लगाते हुए वो नज़र आए। इस तरह के जोशीले अंदाज में फैंस ने शायद ही उनको कभी देखा होगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा,दोस्त की शादी वो भी पहाड़ों में। बहुत मजा आया। View this post on Instagram Instagram Postशैंकी सिंह पिछले कुछ महीनों से पहाड़ में ही घूम रहे हैं। पिछले महीने भी उन्होंने शाहरुख खान के सुपरहिट गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर परफॉर्म करते हुए एक वीडियो डाला था। View this post on Instagram Instagram Postभारतीय WWE फैंस मौजूदा समय में काफी निराश चल रहे हैं। WWE में कोई भी भारतीय रेसलर काम नहीं कर रहा है। अप्रैल में कंपनी ने जिंदर महल, वीर महान और सांगा को भी निकाल दिया था। सांगा इसके बाद काफी गुस्से में दिखे थे और उन्होंने कंपनी के ऊपर आरोप भी लगाए थे।WWE रिंग में लंबे समय तक काम नहीं कर पाए शैंकीशैंकी का भी WWE में करियर ज्यादा कुछ खास नहीं रहा। किसी बड़ी स्टोरीलाइन में वो कभी नहीं दिखे। उनकी कद-काठी को देखकर लगता था कि WWE द्वारा उन्हें बिल्ड किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।साल 2020 में उन्होंने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। ज्यादा लंबे समय तक वो WWE में काम नहीं कर पाए। हालांकि, जिंदर महल के साथ काम करने से उन्हें जरूर फायदा हुआ था। 21 सितंबर 2023 को कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। शैंकी ने अपने फ्यूचर को लेकर अभी तक कोई खास अपडेट नहीं दिया है। ऐसा लग रहा है कि वो अभी काम करने के मूड में नहीं हैं।