WWE Bad Blood से पहले पूर्व चैंपियन पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा चाची का साया

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बुरी खबर (Photo: WWE.com)

Drew McIntyre Suffered Major Personal Loss: WWE Bad Blood 2024 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 5 अक्टूबर को फैंस को तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा। इस शो में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) का मुकाबला भी सीएम पंक से होगा। दोनों तगड़े Hell in a Cell मैच में बवाल मचाते हुए नज़र आएंगे। खैर इवेंट से पहले ड्रू को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। उन्हें पर्सनल क्षति का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें मैकइंटायर की चाची का निधन हो गया है और उनके ऊपर अचानक दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Ad

ड्रू मैकइंटायर के लिए साल 2024 अभी तक अच्छा रहा है। सीएम पंक के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही है। हालांकि, पंक की वजह से ड्रू को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप से भी हाथ धोना पड़ा। इन दोनों के बीच अभी तक दो मुकाबले हो चुके हैं। SummerSlam 2024 में पहला मुकाबला हुआ था, जिसमें सैथ रॉलिंस ने गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाई थी। वहां पर ड्रू की जीत हुई थी। दूसरा मुकाबला Bash in Berlin में हुआ था। दोनों के बीच हुए स्ट्रैप मैच में पंक ने जीत हासिल की थी।

ड्रू को पंक के साथ तीसरे बड़े मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। उनके भाई जॉन गैलोव ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनकी चाची का निधन हो गया है। पोस्ट से ऐसा लगता है कि उनकी चाची उनके बहुत करीब थीं और 2012 में मां के देहांत के बाद उन्होंने ही उनकी देखभाल की थी। सिर से चाची का साया उठने के बाद जरूर ड्रू भी बहुत दुखी होंगे।

Ad

क्या WWE Bad Blood 2024 में ड्रू मैकइंंटायर को होगी जीत?

Bad Blood में सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच होने वाला Hell in a Cell मैच बहुत खतरनाक होने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा कर चुके हैं। खासतौर पर पंक तो बहुत गुस्से में नज़र आ रहे हैं। वहीं ड्रू ने भी कहा है कि वो सीएम की हालत खराब कर देंगे। मैकइंटायर ने अपने काम से अभी तक खूब वाहवाही लूटी है। देखना होगा कि वो Bad Blood में पंक के ऊपर जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications