पूर्व WWE चैंपियन को मिला खास अवॉर्ड, CM Punk पर तंज कसते हुए उड़ाया मजाक, देखें वीडियो

WWE में कभी भी स्टोरी खत्म नहीं होती (Photos: WWE.com)
WWE में कभी भी स्टोरी खत्म नहीं होती (Photos: WWE.com)

Drew McIntyre mocks CM Punk: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) 2024 की सबसे बड़ी और बेहतरीन स्टोरी का हिस्सा थे। अब भले ही वह एक अन्य स्टोरी का हिस्सा हों लेकिन उन्होंने इस साल सीएम पंक (CM Punk) के साथ बेहद जबरदस्त फ्यूड किया है। इसके चलते उन्हें हाल में एक अवार्ड दिया गया। इसके बारे में जब एक फैन ने उनका नाम लेकर सोशल मीडिया पोस्ट किया, तो WWE में 2024 की सबसे बड़ी स्टोरी का हिस्सा रहे इस रेसलर ने अपने विरोधी का मजाक उड़ाया और ऑनलाइन जवाब दिया।

Ad

ड्रू मैकइंटायर को Sports Illustrated ने 2024 में बेस्ट ऑन द माइक का खिताब दिया था। इसके बारे में जब उनको बधाई दी गई, तो उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया और सीएम पंक पर तंज कसा। उन्होंने एक सोशल मीडिया क्लिप शेयर की, जिसमे पंक पूर्व WWE चैंपियन से पूछ रहे थे कि क्या उन्हें बातें करने के लिए जाना जाता है। इसके बाद द स्कॉटिश साइकोपैथ हंसते हुए दिखाई दिए और उन्होंने अपनी बीच की उंगली दिखाकर इस क्लिप को खत्म किया। इस बात से यह तो क्लियर है कि इन दोनों के बीच स्टोरी भले ही Bad Blood 2024 में हुए Hell in a Cell मैच के दौरान मैकइंटायर की हार और उसके बाद ब्रेक के चलते थम गई है लेकिन यह खत्म नहीं हुई है।

आप ड्रू मैकइंटायर का सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर पर SmackDown के दौरान जिमी उसो ने हमला किया था

जिमी उसो दो हफ्ते पहले हुए SmackDown के दौरान नजर आए थे। उस दौरान ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें नुकसान पहुंचाया था। अब SmackDown के आखिरी एपिसोड में जब पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, सोलो सिकोआ के साथ एक प्रोमो सैगमेंट का हिस्सा थे तो उस समय जिमी ने उनपर हमला कर दिया था। इसके चलते मैकइंटायर को रिंगसाइड एरिया के जरिए भागने का मौका मिल गया था। उन्होंने फैंस के बीच में से खुद के लिए जगह बनाई थी। ड्रू ने कुछ सप्ताह पहले Raw में जे उसो पर हमला किया था। ऐसा लगता है कि वह रोमन रेंस की ब्लडलाइन के पीछे हैं और देखना होगा कि यह स्टोरी कहां खत्म होती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications