Jinder Mahal Officially Undergoes Name Change: पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल (Jinder Mahal) को पिछले साल अप्रैल में अचानक कंपनी से निकाल दिया गया था। कंपनी के इस कदम से सभी चौंक गए थे। खुद महल को भी भरोसा नहीं हुआ था। इसके बाद से जिंदर इंडिपेंडेट सर्किट में अच्छा काम कर रहे हैं। कुछ बड़े टाइटल हासिल कर वो इतिहास भी रच चुके हैं। खैर अब एक बड़ी खबर उन्हें लेकर सामने आ रही है। उनका नाम में ऑफिशियल तौर पर बदलाव कर दिया गया है।
WWE ने 19 अप्रैल, 2024 को जिंदर महल को रिलीज किया था। 2024 की शुरुआत में उनका द रॉक के साथ खास सैगमेंट हुआ था। इसके बाद महल को भारी समर्थन मिला। सैथ रॉलिंस के खिलाफ उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच भी लड़ा। वहां से लगा था कि महल को बड़ा पुश दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE ने एकदम से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनके रिलीज होने से ड्रू मैकइंटायर भी काफी निराश थे। आप जानते हैं कि मैकइंटायर और महल एक साथ बहुत काम कर चुके हैं।
रिलीज के बाद से जिंदर महल ने इंडिपेंडेंट सर्किट में अपना खूब जलवा दिखाया है। पूर्व यूएस चैंपियन अब WXM बैनर के तहत कम्पीट करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने नए नम राज द महाराजा का खुलासा किया। अब तक वो अपने असली नाम राज धेसी के तहत कम्पीट कर रहे थे।
क्या जिंदर महल की WWE में दोबारा वापसी हो पाएगी?
ट्रिपल एच के एरा में WWE में बहुत अच्छा काम हो रहा है। कंपनी को अब यूएस के बाहर भी सफलता मिल रही है। कई रिलीज किए गए स्टार्स ने भी वापसी कर ली है। हाल ही में रुसेव और एलिस्टर ब्लैक ने WWE रिंग में कदम रखा। सभी ने सोचा था कि WWE से जाने के बाद जिंदर महल का कद कम हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अपने जबरदस्त काम से सभी को हैरान कर दिया। अब ये आराम से कहा जा सकता है कि उनकी फ्यूचर में WWE में तगड़ी वापसी हो सकती है। WWE द्वारा उन्हें दोबारा बड़ा मौका दिया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर भारतीय फैंस खुश हो जाएंगे।