क्या भारतीय मूल के पूर्व WWE चैंपियन बनेंगे AEW का हिस्सा? खुद दिया जवाब

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल का बड़ा बयान (Photo: WWE.com)
पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल का बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Jinder Mahal Open to Join AEW: WWE से रिलीज होने के बाद भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहे हैं। वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर राज धेसी नाम से काम कर रहे हैं और फैंस का लगातार दिल जीत रहे हैं। उन्होंने एक बार AEW और उनके मालिक टोनी खान पर निशाना साधा था। इसी के बाद से कई लोगों में मन में सवाल है कि जिंदर AEW में जाएंगे, या नहीं। इसका जवाब अब उन्होंने दे दिया है।

Ad

Sportskeeda Wrestling के बिल एप्टर और डॉक्टर क्रिस फेदरस्टोन को थोड़े समय पहले ही जिंदर महल ने इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने अपने इंडिपेंडेंट रन की तारीफ की और बताया कि वो अपने परिवार के साथ काफी समय बिता पा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने किसी भी प्रमोशन के साथ साइन होने की इच्छा जताई। उन्होंने AEW का नाम भी लिया। उन्होंने कहा,

"कुछ भी संभव है। मैं TNA, AEW, New Japan या किसी अन्य जगह पर जाना पसंद करूंगा, या मैं सिर्फ इंडिपेंडेंट सर्किट पर रहना भी पसंद करूंगा। मेरे लिए समय अभी काफी अच्छा चल रहा है और मैं अपना खुद का शेड्यूल बना रहा हूं। मैं परिवार के साथ समय बिता पा रहा हूं और आनंद ले रहा हूं।"

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज जिंदर महल साल की शुरुआत में बने थे चर्चा का विषय

जिंदर महल ने जनवरी 2024 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इसे लेकर AEW के टोनी खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि फैंस AEW में हुक को मौके मिलने पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि जिंदर महल को WWE द्वारा लंबे समय तक दूर होने के बावजूद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच दिया जा रहा है।

जिंदर महल इसी बीच काफी चर्चा का विषय बने थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर यह बताया था कि वो हुक को जानते भी नहीं हैं। यह चीज़ काफी वायरल हुई थी। इसी वजह से जब जिंदर रिलीज हुए, तो फैंस के मन में सवाल था कि वो AEW में जाएंगे, या नहीं। पूर्व WWE चैंपियन ने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। अगर टोनी खान को लगता है कि महल उन्हें फायदा करा सकते हैं, तो फिर वो जरूर उन्हें अपने साथ जोड़ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications