WWE दिग्गज Sheamus ने Drew McIntyre के ऊपर साधा निशाना, फुटबॉल टीम को लेकर कही बड़ी बात

WWE
स्टेज पर ड्रू मैकइंटायर (Photo: WWE.com)

Sheamus Takes Shot At Drew McIntyre: WWE में शेमस का बहुत बड़ा नाम है। सालों से वो यहां पर काम कर रहे हैं। दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है। फैंस भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। पिछले साल उन्होंने बहुत ही बेहतरीन काम किया था। हालांकि, ये साल अभी तक उनके लिए कुछ खास नहीं रहा है। Royal Rumble 2025 के बाद से उनका जलवा देखने को नहीं मिला। शेमस सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। उन्होंने इस बार अपने दोस्त ड्रू मैकइंटायर के ऊपर निशाना साधा है।

Ad

लीवरपूल ने प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। पूर्व WWE चैंपियन शेमस ने ड्रू मैकइंटायर के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। शेमस ने लीवरपूल एफसी की टी-शर्ट पहली थी। वहीं मैकंटायर ने मैनचेस्टर यूनाइटेड की टी-शर्ट पहनी थी। शेमस ने मैकइंटायर पर निशाना साधते हुए कहा कि लीवरपूल महानता पर आधारिक है और मैनचेस्टर यूनाइटेड पुरानी यादों और टूटे सपनों पर आधारित है।

Ad

WWE WrestleMania 41 में ड्रू मैकइंटायर ने हासिल की थी बड़ी जीत

Royal Rumble 2025 में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में शेमस ने एंट्री की थी। वो 9वें नंबर पर आए थे। उन्हें रोमन रेंस ने एलिमिनेट किया था। शेमस किसी को बाहर का रास्ता नहीं दिखा पाए। तब से शेमस रिंग से गायब चल रहे हैं। उनके वापसी को लेकर किसी को कुछ पता नहीं है। WrestleMania 41 का हिस्सा भी वो नहीं थे और इस वजह से फैंस भी गुस्से में थे। इतने बड़े इवेंट में उनका ना होना कहीं ना कहीं बहुत गलत था।

वहीं WrestleMania 41 ड्रू मैकइंटायर के लिए शानदार रहा। उन्होंने डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ शानदार मुकाबले में जीत हासिल की। ड्रू पिछले कुछ सालों से बढ़िया काम कर रहे हैं। हालांकि, बड़े मैचों में वो सफलता अर्जित नहीं कर पाए हैं। ट्रिपल एच और उनकी टीम को कहीं ना कहीं इस बारे में सोचना चाहिए। उन्हें बड़ा पुश देना चाहिए। इससे उनका करियर बहुत आगे बढ़ सकता है। ड्रू का रिंग में एक्शन काफी तगड़ा रहता है। उन्हें फैंस भी पसंद करते हैं। हील के रूप में तो उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications