"मैं उनके लिए चिंतित हूं"- पूर्व WWE चैंपियन की Crown Jewel 2023 में बड़ी हार को लेकर दोस्त का बयान आया सामने, फैंस को दिया आश्वासन

Ujjaval
WWE Crown Jewel 2023 में ड्रू मैकइंटायर की हार हुई थी
WWE Crown Jewel 2023 में ड्रू मैकइंटायर की हार हुई थी

Drew Mcintyre: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को शानदार प्रदर्शन के बावजूद सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) से हार मिली। इस चीज़ से वो साफ तौर पर निराश थे। मैकइंटायर के भविष्य के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्साहित है। इसी बीच उनके दोस्त और पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन वेड बैरेट (Wade Barrett) ने बताया कि उन्हें ड्रू की फिक्र है।

Ad

After The Bell के हालिया एपिसोड में वेड बैरेट ने बताया कि Crown Jewel 2023 के बाद उन्होंने ड्रू मैकइंटायर से बात करने का प्रयास किया था। मैकइंटायर ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। वेड ने यह भी बताया कि वो अपने दोस्त के लिए चिंतित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर ड्रू से उनकी बात होती है, तो वो फैंस को जरूर बताएंगे। बैरेट ने कहा,

"मैंने Crown Jewel 2023 के अंत के बाद ड्रू मैकइंटायर को मैसेज किया, 'हैलो, मुझे बहुत बुरा लगा। अगर आप बातचीत करना चाहते हैं, तो मझे बताइए। मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि आप ठीक हैं?' मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मुझे नहीं पता ड्रू मैकइंटायर का दिमाग अभी किस जगह पर लगा हुआ है। वो Raw के एपिसोड में नज़र आए। उन्होंने ड्रू का इंटरव्यू लेने की कोशिश की लेकिन वो पलट गए और कार में बैठकर चले गए। मुझे नहीं पता कि वो क्या सोच रहे हैं। मुझे पता है कि उन्हें अभी अच्छा नहीं लग रहा है। मैं उनके लिए चिंतित हूं। अगर मैं उनसे किसी भी तरह की बात करता हूं, तो मैं आपको (फैंस) बताऊंगा।"
Ad

WWE Crown Jewel 2023 के बाद Drew McIntyre ने Raw में अजीब बर्ताव किया

Crown Jewel 2023 में हार के बाद हर कोई ड्रू मैकइंटायर का अगला कदम देखने के लिए उत्साहित था। शो के बाद WWE Raw के एपिसोड का आयोजन किया गया। इसमें ड्रू मैकइंटायर का अजीब बर्ताव देखने को मिला। एरीना के बाद स्कॉटिश स्टार ने कार में एंट्री की।

वो जैसे ही कार से बाहर आए, इंटरव्यूअर ने उनसे Crown Jewel 2023 में मिली हार से जुड़ी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की। इसपर मैकइंटायर ने कुछ नहीं बोला। वो दोबारा कार में बैठे और एरीना छोड़कर चले गए। कई लोग इस चीज़ से चौंक गए थे। देखना होगा कि पूर्व WWE चैंपियन का यह स्टोरीलाइन एंगल किस ओर जाता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications