AJ Lee: WWE में वापसी की अफवाहों के बीच सीएम पंंक (CM Punk) की पत्नी एजे ली (AJ Lee) का नया लुक सामने आया है। उनका ये लुक देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।
37 साल की एजे ली ने 9 साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। इससे पहले WWE में करीब 6 साल उन्होंने काम कर फैंस की वाहवाही लूटी। ली के पति सीएम पंक ने पिछले साल नवंबर में WWE में वापसी की थी। पिछले कुछ महीनों से अब उनकी भी वापसी की खबरें सामने आ रही हैं।
एजे ली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना लुक फैंस को दिखाया। अपने ब्लू-ब्लैक हेयर हटाने के बाद वो एक अलग ही अंदाज में नज़र आईं। तस्वीर में ली की बॉडी का शेप भी शानदार लग रहा है। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा,
मैं बस एक ऐसी चीज को लाने की कोशिश कर रही हूं जो लोगों को डरा दें। इस नींद भरे चेहरे को छिपाना, मैं उनके बैग्स से प्यार करती हूं। अलविदा मेरे ब्लू-ब्लैक हेयर, तुमने मुझे बर्बाद किया लेकिन फिर मैं तुमसे प्यार करती हूं।
![एजे ली की इंस्टाग्राम स्टोरी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/7c4bb-17112214737764-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/7c4bb-17112214737764-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/7c4bb-17112214737764-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/7c4bb-17112214737764-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/7c4bb-17112214737764-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/7c4bb-17112214737764-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/7c4bb-17112214737764-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/7c4bb-17112214737764-1920.jpg 1920w)
Royal Rumble 2024 में एजे ली की वापसी की उम्मीद जा रही थी। कुछ रिपोर्ट्स में इस बारे में कहा गया था। हालांकि, ऐसा नहीं पाया। अब WrestleMania 40 में वो वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं।
WWE Raw में सीएम पंक की होगी वापसी
Raw का अगला एपिसोड शिकागो में होगा। अपने होमटाउन में सीएम पंक धमाकेदार वापसी करेंगे। कंपनी ने इस बात का ऐलान कुछ हफ्ते पहले किया था। पंक WrestleMania 40 को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पंक इस साल मेनिया को होस्ट कर सकते हैं।
Royal Rumble 2024 में पंक अंतिम बार एक्शन में नज़र आए थे। मेंस रंबल मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। इस वजह से वो एक्शन से दूर चल रहे हैं। उनकी इंंजरी के बाद से अभी तक ड्रू मैकइंटायर लगातार उनके ऊपर तंज कस रहे हैं। देखना होगा कि Raw में इन दोनों का आमना-सामना होगा या नहीं।