कुछ दिन पहले पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर का निधन हो गया था। इस खबर को सुनकर पूरा WWE यूनिवर्स आहत हो गया था। WWE के अलावा और प्रमोशंस ने ल्यूक हार्पर को ट्रिब्यूट दिया। मौजूदा समय के सुपरस्टार्स ने शोक व्यक्त किया। इस लिस्ट में विंस मैकमैहन भी शामिल थे। ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रियापूर्व WWE सुपरस्टार ने दी बड़ी प्रतिक्रियाइस हफ्ते WWE RAW की शुरूआत में ल्यूक हार्पर को ट्रिब्यूट दिया गया। WWE ने स्टिल इमेज ल्यूक हार्पर की दिखाई और उन्हें याद किया। हालांकि कोई भी वीडियो पैकेज नहीं दिखाया गया। इस चीज को लेकर पूर्व WWE सुपरस्टार और RAW टैग टीम चैंपियन कर्ट हॉकिंस काफी भड़क गए है। इस बात पर उन्होंने WWE की बेइज्जती की है। कर्ट हॉकिंस का कहना है कि WWE को उन्हें अच्छे से ट्रिब्यूट देना चाहिेए था।ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासाNo 10 bell salute?No video package?This man was beloved by his peers & we’re all grieving hard.This isn’t right. https://t.co/PhZIckKcbm— Brian Myers (@Myers_Wrestling) December 29, 2020 WWE यूनिवर्स के लिए ये बहुत बड़ी खबर इस हफ्ते की थी। ल्यूक हार्पर इस समय AEW में थे। पिछले साल वो WWE से रिलीज होकर AEW गए थे। वहां वो ब्रॉडी ली के नाम से काम कर रहे थे। इस बीमारी के बारे में किसी को कुछ पता भी नहीं था। ये अचानक बहुत बड़ी खबर सामने आ गई थी। इस चीज को लेकर सभी आहत थे। ल्यूक हार्पर WWE में वायट फैमिली के सदस्य रह चुके हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रे वायट भी काफी भावुक नजर आए थे। WWE मेन रोस्टर में ब्रे वायट के साथ ही ल्यूक हार्पर ने कदम रखा था। फैंस इस चीज को कभी भूल नहीं पाएंगे।ल्यूक हार्पर की उम्र 41 साल की थी। रेसलिंग करियर भी उनका शानदार रहा था। और आने वाले समय में वो AEW में और भी धमाल मचा सकते थे। WWE में उन्होंने बहुत साल काम किया और सभी को काफी प्रभावित किया था। वैसे ल्यूक हार्पर का इतनी जल्दी इस दुनिया से चले जाना रेसलिंग की दुनिया के लिए काफी नुकसानदायक है। ल्यूक हार्पर रेसलिंग की दुनिया में बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। खासतौर पर टैग टीम में उन्होंने जबरदस्त काम किया है। WWE में टैग टीम डिवीजन को आगे ले जाने में ल्यूक हार्पर का बड़ा रोल रहा है। ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021: संभावित मैच कार्ड और नतीजों की भविष्यवाणी