WWE से निकाले गए तीन भारतीय सुपरस्टार्स ने दूसरी कंपनी में रियूनियन के बाद दुश्मनों को दी धमकी, देखें वीडियो

WWE के पूर्व सुपरस्टार्स ने दी धमकी (Photo: WWE.com)
WWE के पूर्व सुपरस्टार्स ने दी धमकी (Photo: WWE.com)

Jinder Mahal and Bollywood Boyz issue challenge: WWE में कभी भारतीय मूल के जिंदर महल (Jinder Mahal) और बॉलीवुड बॉयज़ (Bollywood Boyz) साथ में काम करते थे। वह अब GCW का हिस्सा हैं और हालिया समय में इन्होंने साथ में इस कंपनी के रेसलर्स को एक धमकी दी है। जिंदर महल ने 19 जुलाई 2024 को GCW के So High इवेंट में नजर आकर इस कंपनी में डेब्यू किया था।

Ad

उन्होंने इस इवेंट में EFFY नाम के रेसलर पर हमला किया था। इस दौरान उन्होंने मास्क पहन रखा था। उन्होंने EFFY को अपने मूव खल्लास से चित किया और उसके बाद अपना मास्क निकाला था। वह अब अपने असली नाम राज धेसी के साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड बॉयज़ 2 अगस्त 2024 को GCW में नजर आए थे।

इस तारीख को हुए GCW Now And Forever में जिंदर महल का मुकाबला EFFY से हुआ था। इसमें जिंदर को जीत मिली थी। इसके बाद दो मास्क रेसलर्स ने आकर EFFY पर हमला किया। जब उन्होंने मास्क उतारा, तो पता चला कि वह बॉलीवुड बॉयज़ थे। WWE से निकाले गए इन तीन सुपरस्टार्स ने अपने दूसरी कंपनी में रियूनियन के बाद अब सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए विरोधियों को धमकी भेजी है। जिंदर महल ने कहा,

"द महाराजा, बॉलीवुड बॉयज़, गेम चेंजर रेसलिंग। आखिरी बार जब आपने हमें देखा था, तो हम वर्ल्ड चैंपियन थे। अब हम इंडिपेंडेंट रेसलिंग पर कब्जा करने वाले हैं।"

इसके जवाब में बॉलीवुड बॉयज़ ने कहा,

"पाजी, मुझे इसकी धुन अच्छी लग रही है। हम पिछले तीन साल से मेहनत कर रहे हैं। हम इंतजार कर रहे थे कि हमारे बड़े भाई आएं। हम पर ध्यान नहीं दिया गया, हमें पीछे रखा गया लेकिन अब इसका कोई मतलब नहीं है। हम पंजाबी बॉयज़ हैं और हम GCW को अपने कब्जे में ले रहे हैं। हम पंजाबी बॉयज़ वहां जाकर डांस करते हैं, खून निकलता है, हमको मार पड़ती है, और हम लोगों को मारते हैं। हम उठते हैं, खुद को ठीक करते हैं और हम फिर भी काम पूरा करके आते हैं। अब हम तीनों यहां हैं तो बैंड साथ में आ गया है, जब सबकुछ खत्म हो जाएगा पाजी, तो हम उस तरह के लोग नहीं है, जो यह कहें कि हमने आपको बताया था लेकिन हमने आपको बताया था।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं

Ad

WWE ने जिंदर महल को 2024 में किया था रिलीज

जिंदर महल WWE के साथ 2016 से काम कर रहे थे लेकिन उन्हें 19 अप्रैल 2024 को रिलीज कर दिया गया था। वह तबसे अपने कॉन्ट्रैक्ट के नो कंपीट क्लॉज के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। इसके खत्म होते ही इन्होंने GCW में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

वहीं बात करें बॉलीवुड बॉयज़ की तो उन्होंने 2016 में WWE डेब्यू किया था। उन्हें 25 जून 2021 को रिलीज कर दिया गया था। वह तब से इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर रहे थे। इसके साथ ही उन्हें AEW में भी देखा गया है। यह देखना होगा कि अब साथ आने के बाद वो कैसा धमाल करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications