"दो महान WWE चैंपियन"- भारतीय मूल के स्टार ने दिग्गज को दिया दिल छू लेने वाला मैसेज

Ujjaval
WWE दिग्गज के साथ जिंदर महल की तस्वीर आई सामने (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज के साथ जिंदर महल की तस्वीर आई सामने (Photo: WWE.com)

Jinder Mahal Calls JBL & Himself Greatest WWE Champions: पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल उर्फ राज धेसी (Jinder Mahal aka Raj Dhesi) इस समय इंडिपेंडेंट सर्किट पर बवाल मचा रहे हैं। वो WWE से रिलीज होने के बाद काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए नज़र आए हैं और उन्होंने कुछ चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया है। अब महल ने WWE दिग्गज के साथ एक फोटो साझा करते हुए फैंस का दिल जीता है।

JBL ने थोड़े समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल के साथ तस्वीर पोस्ट की। JBL पिछले कुछ समय से इंडिपेंडेंट प्रमोशन्स में अपीयरेंस दे रहे हैं और यह शायद उसी समय की फोटो है। इसी बीच उन्होंने कैप्शन द्वारा अपनी और महल दोनों की तारीफ की। उन्होंने लिखा,

"रेसलिंग रॉयल्टी, द महाराजा और रेसलिंग गॉड!"

जिंदर महल ने भी इस पोस्ट को शेयर किया। इसी बीच उन्होंने JBL और खुद को इतिहास के दो सबसे महान WWE चैंपियन बताया। उन्होंने कहा,

"इतिहास के दो सबसे महान WWE चैंपियन।"

आप नीचे उनकी पोस्ट देख सकते हैं:

पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल इस समय डबल चैंपियन हैं

WWE से निकाले जाने के बाद जिंदर महल ने काफी बढ़िया काम किया है। इसी बीच वो दो बड़ी चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए है। राज धेसी के नाम से काम करते हुए नज़र आ रहे इस स्टार ने BLP Old Habits Die Screaming के मेन इवेंट में डॉमिनिक गैरिनी को पराजित किया और BLP चैंपियनशिप हासिल की।

पूर्व WWE स्टार के पास इसी के बाद से चैंपियनशिप है। इसी के बाद उन्होंने सतनाम सिंह के साथ मिलकर AAA TripleMania 32 CDMX में टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इस के चलते जिंदर महल इस समय डबल चैंपियन बने हुए हैं। देखा जाए, तो WWE से रिलीज महल के लिए नुकसानदायक नहीं रहा है।

WWE में रिलीज से पहले महल काफी संघर्ष कर रहे थे और काफी समय तक एक्शन से दूर थे। उन्हें जनवरी 2024 में देखा गया था और इसके पहले भी उनका सही से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इस हिसाब से महल का इंडिपेंडेंट सर्किट पर यह रन तगड़ा रहा और वो आने वाले समय में अपने रिकॉर्ड को बेहतर कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications