WWE को अलविदा कहने वाले दिग्गज Superstar के भविष्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, AEW में जल्द ही सकता है डेब्यू?

Ujjaval
WWE दिग्गज रोंडा राउजी AEW में जा सकती हैं
WWE दिग्गज रोंडा राउजी AEW में जा सकती हैं

Ronda Rousey: WWE को अलविदा कहने के बाद रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने इंडिपेंडेंट सीन में हाथ आजमाया है। रोंडा ने अपनी नई शुरुआत की है और अब ऐसा महसूस हो रहा है कि उनका AEW में डेब्यू हो सकता है। हालिया रिपोर्ट्स ने राउजी के WWE के विरोधी प्रमोशन में डेब्यू की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

Ad

PWInsider ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बताया कि AEW Collision और Rampage की टेपिंग्स के दौरान रोंडा राउजी बैकस्टेज मौजूद थीं। इसी बीच यह भी बताया गया कि राउजी अपना इन-रिंग गियर भी लेकर आई थीं। इस चीज़ से संकेत मिलते हैं कि उनका आगे जाकर AEW में मैच हो सकता है।

Ad

आपको बता दें कि AEW Collision और Rampage दोनों के एपिसोड्स का अंत देखने को मिल गया है। दोनों ही शोज़ में रोंडा राउजी नज़र नहीं आईं। इसका सीधा अर्थ है कि रोंडा संभावित तौर पर ऑफिशियल्स से बैकस्टेज मिलने गई होंगी। भविष्य में उनका AEW या Ring of Honor में डेब्यू हो सकता है। आने वाले समय में जरूर स्थिति साफ हो सकती है।

Wrestling Revolver Unreal नाम के हालिया इवेंट में रोंडा राउजी ने मरीना शफीर के साथ टीम बनाकर Ring of Honor & AEW स्टार्स अथीना और बिली स्टार्क्ज़ का सामना किया था। इस मैच में अथीना ने राउजी पर ROH विमेंस टाइटल से हमला कर दिया था और इसी कारण मैच का अंत DQ द्वारा हुआ था। इसी चीज़ का बदला लेने के लिए रोंडा का टोनी खान के प्रमोशन में डेब्यू हो सकता है। आपको बता दें कि ROH और AEW दोनों ही टोनी के प्रमोशन्स हैं।

WWE SummerSlam 2023 में पूर्व चैंपियन Ronda Rousey को बड़ी हार मिली थी

रोंडा राउजी ने WWE में अपना आखिरी मैच SummerSlam 2023 में लड़ा था। इस शो में रोंडा का सामना शेना बैज़लर से हुआ था। दोनों ही रेसलर्स के बीच MMA रूल्स मैच हुआ। यह मैच काफी तगड़ा रहा लेकिन अंत ने फैंस को चौंका दिया। शेना को रोंडा राउजी पर एक बड़ी जीत मिली। इसी के साथ रोंडा ने WWE को अलविदा कह दिया। देखना होगा कि पूर्व विमेंस चैंपियन का नया सफर किस तरह से आगे बढ़ता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications