41 साल के पूर्व WWE सुपरस्टार को किया गया गिरफ्तार, कई आरोप लगने के बाद जेल की हवा खानी पड़ी

WWE
WWE

WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार टैडी हार्ट(Teddy Hart) को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। WWE में प्रसिद्ध हार्ट फैमिली के सदस्य टैडी है और इस खबर को सुनकर कई लोग परेशान हो गए है। साल 1998 में टैडी हार्ट ने WWE साइन किया था और उस समय वो काफी छोटे थे।

ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जिनके Elimination Chamber मैच जीतने से रोमन रेंस को कोई परेशानी नहीं होगी और 3 जिनका जीतना रोमन के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है

पूर्व WWE सुपरस्टार को किया गया गिरफ्तार

दरअसल साल 1998 में टैडी हार्ट ने डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ साइन किया था और वो उस समय सबसे कम उम्र में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले यंग सुपरस्टार थे। साल 2002 में उन्हें कंपनी से किन्हीं कारणों से रिलीज कर दिया गया था। साल 2005 में फिर से कंपनी में उन्होंने वापसी की और इसके बाद कई डार्क मैचों में उन्होंने रेसलिंग की। NXT का हिस्सा भी टैडी रहे हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड भी है।

ये भी पढ़ें: अंडरटेकर का 434 दिनों तक WWE चैंपियन रहे दिग्गज के साथ हुआ था बहुत ही खतरनाक मैच, बिना 'हारे' भी मिली थी हार

Metro.co.uk की रिपोर्ट के अनुसार 41 साल के इस सुपरस्टार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके ऊपर कई आरोप फाइल किए गए है। रिपोर्ट के अनुसार 10 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद उन्हें कस्टडी में भेज दिया गया था।

टैडी हार्ट थर्ड जनरेशन के रेसलर हैं और इससे पहले भी कई बार वो गिरफ्तार हो चुके हैं। पिछले साल करीब 4-5 बार उन्हें गिरफ्तार किया गया था। साल 2014 में भी उन्हें किसी गलत आरोप में जेल की हवा खानी पड़ी थी और ये आरोप 2016 तक उनके ऊपर लगा रहा था। साल 2017 में फिर से उनके ऊपर कई तरह के आरोप लगे थे और बाद में इसे ड्राप किया गया था। ऐसा ही कुछ पिछले साल भी देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो किसी भी हालत में WWE छोड़ने का मन बना चुके थे

टैडी हार्ट का करियर भी इन आरोपों को चलते कई बार प्रभावित हुआ है। उनके परिवार को रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम रहा है लेकिन टैडी के ऊपर इस तरह के आरोप लगने से कई बार बेइज्जती भी हुई है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।