पूर्व WWE Superstar ने CM Punk के प्रोमो की जमकर आलोचना करते हुए साधा निशाना, खुद की वापसी को लेकर भी किया बड़ा दावा

Ujjaval
WWE में सीएम पंक के सैगमेंट को लेकर पूर्व स्टार की प्रतिक्रिया सामने आई
WWE में सीएम पंक के सैगमेंट को लेकर पूर्व स्टार की प्रतिक्रिया सामने आई

CM Punk & Ryback: WWE रॉ (Raw) में सीएम पंक (CM Punk) की सालों बाद अपीयरेंस देखने को मिली थी। वो सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2023) में वापसी के बाद रेड ब्रांड में प्रोमो कट करते हुए नज़र आए। कई लोगों को उनका भावुक प्रोमो पसंद आएगा। अब पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक (Ryback) ने पंक के सैगमेंट की जमकर आलोचना की है और उनपर निशाना साधा है।

Ad

रायबैक ने सीएम पंक के Raw के अंत में कट किए गए प्रोमो सैगमेंट को लेकर बात की। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,

"सभी का आज का दिन शुभ रहे। सीएम पंक का यह प्रोमो काफी बकवास था।"
Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट की। इस वीडियो में वो सीएम पंक पर निशाना साधते हुए नज़र आ रहे हैं। उनके अनुसार WWE Raw में पंक का प्रोमो सैगमेंट खराब था। उन्होंने कहा,

"मैं आपको यह बताने के लिए आया हूं कि सीएम पंक का Raw में प्रोमो सैगमेंट एकदम बकवास था। सबसे पहले उन्हें मिली पॉप शिकागो में मिले रिएक्शन से एकदम अलग थी। क्या यह चीज़ सही नहीं है? बच्चों की बुद्धि रखने वाले इंसान, जो सिर्फ अपने पाइपबॉम्ब के कारण जाने जाते हैं, उनका प्रोमो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड था। मैं यह चीज़ उनके सभी फैंस को बताना चाहता हूं।"

आप नीचे रायबैक की यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

पूर्व WWE Superstar Ryback ने दावा किया कि उन्हें CM Punk से अच्छा रिएक्शन मिलेगा

WWE Survivor Series: WarGames 2023 में सीएम पंक की वापसी ने चौंका दिया। उन्होंने मेंस WarGames मैच के बाद एंट्री की और उन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। वो सिर्फ स्टेज एरिया पर नज़र आए थे। बाद में वो Raw का भी हिस्सा बने। पंक की Survivor Series में वापसी को लेकर रायबैक ने निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अगर वो वापसी करेंगे, तो उन्हें इससे दोगुना रिएक्शन मिलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट डालते हुए कहा,

"जब मैं रेसलिंग में वापसी करूंगा, तो मुझे सीएम पंक से दोगुना पॉप मिलेगा। उनके रिएक्शन से ज्यादा हासिल करने के लिए मुझे मेरे होमटाउन में वापसी करने की भी जरूरत नहीं होगी।"

आप नीचे रायबैक की पोस्ट देख सकते हैं:

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications