4 कारण क्यों रोमन रेंस ने WWE SummerSlam में वापसी कर अपने पुराने दुश्मन कोडी रोड्स की टाइटल रिटेन करने में मदद की

WWE
जानिए WWE SummerSlam में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स की मदद क्यों की? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Help Cody Rhodes SummerSlam: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने सोलो सिकोआ को सुपरमैन पंच और स्पीयर देकर धराशाई किया। उनकी बदौलत कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की।

WWE रिंग में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की धमाकेदार राइवलरी अब शुरू होगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों रोमन ने SummerSlam में वापसी कर अपने पुराने दुश्मन कोडी रोड्स की टाइटल रिटेन करने में मदद की।

#4 क्या WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ को दी बड़ी सीख?

WWE में अभी-अभी सोलो सिकोआ ने अपनी उड़ान भरी है। कंपनी में किसी भी टाइटल को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। रोमन रेंस इस चीज को सबसे बेहतर जानते हैं। सिकोआ इतनी जल्द अगर टाइटल जीत जाते तो फिर उन्हें नुकसान भी हो सकता था।

रेंस ने सिकोआ को एक सीख देने के लिए कोडी रोड्स की मदद की हो सकती है। उन्होंने सोलो को शायद बताया कि चैंपियनशिप जीतना उनके लिए इतना आसान काम नहीं है। कोडी ने कड़ी मेहनत के बाद अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल हासिल किया था। रोमन ने सिकोआ को बता दिया है कि उन्हें इस टाइटल को हासिल करने के लिए अभी और पापड़ बेलने पड़ेंगे।

#3 WWE रिंग में सोलो सिकोआ के खिलाफ राइवलरी में रोमन रेंस किसी अन्य की दखलअंदाजी नहीं चाहते हैं

शायद रोमन रेंस चाहते हैं कि सोलो सिकोआ के खिलाफ फ्यूड में ब्लडलाइन के अलावा किसी बाहरी सदस्य की दखलअंदाजी ना हो। इस वजह से ही उन्होंने कोडी रोड्स की टाइटल रिटेन करने में मदद की। यहां से लगभग ये तय है कि सिकोआ और कोडी की स्टोरी फिलहाल खत्म हो जाएगी।

रोमन अब अपनी पुरानी ब्लडलाइन के साथ सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से टक्कर लेने के मूड में होंगे। सोचिए अगर इसमें कोडी भी शामिल होंगे तो क्या होगा। स्टोरी में बिल्कुल भी मजा नहीं आएगा। मौजूदा चैंपियन को राइवलरी से अलग करने के लिए रेंस ने प्लान के तहत उनकी मदद की हो सकती है।

#2 रोमन रेंस ने शायद WWE WrestleMania 40 में मिली हार को स्वीकार कर लिया है

WrestleMania 39 और 40 में रोमन रेंस की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स से टक्कर हुई थी। WrestleMania 40 में कोडी ने रोमन को हराकर उनके ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था।

SummerSlam 2024 में रोमन द्वारा कोडी की मदद करने का एक कारण ये भी हो सकता है कि वो अब शायद उनसे आगे नहीं लड़ना चाहते हैं। रेंस ने उनके खिलाफ मिली हार पूरी तरह से स्वीकार कर ली है। रेंस ने संभावित तौर पर सोच लिया है कि ना ही वो रोड्स से फाइट करेंगे और ना ही उनके टाइटल की तरफ दखेंगे।

#1 क्या WWE में रोमन रेंस अपने अलावा किसी और को चैंपियन बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं?

SummerSlam 2024 में रोमन द्वारा कोडी रोड्स की मदद करने का ये एक प्रमुख कारण हो सकता है। शायद वो अपने अलावा ब्लडलाइन के किसी अन्य सदस्य को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं।

रोमन ये भी सोच सकते हैं अगर सोलो सिकोआ चैंपियन बन गए तो फिर उनकी साख में कमी आ सकती है। पिछले चार साल जो एकछत्र राज उन्होंने WWE में किया है उस पर पूरी तरह पानी फिर सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now