"ब्रॉक लैसनर के रूप में WWE को सबसे शानदार चीज मिली हैं और मैं हमेशा उनके जैसा महान इंसान बनना चाहता हूं"

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर(Brock Lesnar) इस समय WWE टीवी पर नहीं है लेकिन वो हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में गेबल स्टीवसन(Gable Steveson) ने ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी बात कही है। गेबल ने कहा कि वो लैसनर के बहुत बड़े फैन हैैं और ये भी कहा कि हमेशा से वो उनके मेंटर रहे हैं। दरअसल यूनिवर्सिटी और मिनीसोटा में लैसनर और गेबल साथ ही थे। इस दौरान दोनों चैंपियन भी रहे थे। गेबल के करियर में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा रोल रहा है।

Ad

यह भी पढ़ें:"WWE में लैसनर, अंडरटेकर, पंक और स्टीव ऑस्टिन से बेहतर रोमन रेंस हैं और उनकी महानता को कोई नहीं छू सकता"

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा बयान सामने आया

Lucha Libre Online को हाल ही में गेबल स्टीवसन ने अपना इंटरव्यू दिया। WWE के अलावा कई अन्य चीजों पर उन्होंने बयान दिया। गेबल ने कहा कि ब्रॉक लैसनर के रूप में उन्हें बहुत ही शानदार चीज मिली है।

यह भी पढ़ें:रोमन रेंस को दिग्गजों से बताया गया बेहतर, मौजूदा चैंपियन की हुई बेइज्जती, फेमस सुपरस्टार ने WWE को कहा अलविदा?

ब्रॉक लैसनर बहुत ही शानदार इंसान हैं। मैं लैसनर को पर्सनल लेवल पर जानता हूं। हम साथ में प्रैक्टिस करते थे। बहुत ऐसी चीजें हो जो हमने साथ में की है। WWE को ब्रॉक लैसनर के रूप में सबसे बेस्ट चीज मिली है। फिजिकल तौर पर सबसे फिट लैसनर है। मैं हमेशा लैसनर को फॉलो करता हूं और उनके जैसा इंसान बनना चाहता हूं। उन्होंने अपने करियर में सभी चीजें अच्छी की है और मैं भी ऐसा करना चाहता हूं। लैसनर मेरे कॉर्नर पर हैं तो ये मेरे लिए अच्छी बात है।

यह भी पढ़ें:WWE Raw में लंबे समय बाद होगी ग्रैंड स्लैम चैंपियन की वापसी, फेमस सुपरस्टार ने निशाना साधते हुए की बेइज्जती

अच्छी चीजों के लिए लैसनर हमेशा मुझे शुभकामनाएं देते हैं और वो हमेशा मुझे अच्छे डायरेक्शन में जाने के लिए कहते हैं। ब्रॉक लैसनर ने अपने करियर में सब हासिल कर लिया है। इतने सालों में भी वो रिंग मे आकर नई चीजें करते हैं। उनकी जो ट्रेनिंग होती है वो शानदार रहती है। एक महान इंसान बनने के लिए वो मुझे हमेशा अच्छा डायरेक्शन देते हैं।
Ad

ब्रॉक लैसनर का करियर हमेशा शानदार रहा है और WWE में उन्होंने जो किया है वो शायद कोई नहीं कर पाएगा। विंस मैकमैहन आज भी उनके ऊपर बहुत भरोसा करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications