क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद अब सबकी निगाह WWE के अगले पीपीवी हैल इन ए सैल पर टिक गई है। ये पीपीवी 6 अक्टूबर, 2019 को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गोल्डन 1 सेंटर में होगा। क्लैश ऑफ़ चैंपियंस के दौरान WWE को काफी अच्छा मूमेंट मिला था। ऐसे में WWE अब किसी भी तरह से इस मूमेंटम को खराब नहीं करना चाहेगा। इसी कड़ी में रॉ में ही WWE ने दो बड़े मैचों का एलान भी कर दिया है। जिसमें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस का सामना ब्रे वायट से होगा जबकि रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच के सामने साशा बैंक्स होगी। ये दोनों ही मैच स्टील केज में होंगे।
इसके अलावा अगर WWE इस पीपीवी को लेकर और बेहतर प्लान करना चाहता है तो वो और मैच का भी एलान कर सकता हैं। तो आइये जानते हैं इस पीपीवी को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए WWE कौन से तीन मैचों का एलान कर सकता है।
#3 टैग टीम मैच में हार्पर-रोवन का सामना डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस से हो
![हारà¥à¤ªà¤°-रà¥à¤µà¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2936f-15688250212324-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2936f-15688250212324-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2936f-15688250212324-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2936f-15688250212324-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2936f-15688250212324-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2936f-15688250212324-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2936f-15688250212324-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2936f-15688250212324-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन लाइव में ब्रायन ने रोवन पर प्रोमो किया था। जिसके बाद रोवन ने हार्पर की मदद से उन पर हमला कर दिया था। इस हमले से ब्रायन को बचाने के लिए रोमन रेंस भी आए थे, लेकिन हार्पर और रोवन की जोड़ी ने उन्हें बहुत बुरी तरह से पीटा था।
ये भी पढ़े: द अंडरटेकर ने UFC चैंपियन खबीब नर्मागोमेडोव की तुलना 16 बार के पूर्व चैंपियन से की
इसमें को भी शक नहीं है कि रोमन को रोवन के खिलाफ फ्यूड में अब किसी की मदद की जरूरत है। ऐसे में अगर WWE इस फ्यूड और बेहतर बनाना चाहता है तो ब्रायन को फेस टर्न दे सकते हैं और इन दोनों की जोड़ी हार्पर-रोवन के खिलाफ मुकाबला करते हुए नजर आ सकती हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए बेली का सामना शार्लेट फ्लेयर और कार्मेला से ट्रिपल थ्रेट मैच में हो
![शारà¥à¤²à¥à¤ à¤à¤° à¤à¤¾à¤°à¥à¤®à¥à¤²à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/14050-15688782190347-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/14050-15688782190347-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/14050-15688782190347-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/14050-15688782190347-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/14050-15688782190347-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/14050-15688782190347-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/14050-15688782190347-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/14050-15688782190347-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन लाइव में शार्लेट का सामना साशा बैंक्स से हुआ था। इस मैच में बैंक्स की मदद के लिए बेली आ गई थी और इन दोनों ने साथ मिलकर द क्वीन पर हमला कर दिया था। उनके इस हमले के बाद क्वीन की मदद के लिए कार्मेला आ गई थी और उन्होंने बेली पर हमला कर दिया था।
ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जो ब्लजिन ब्रदर्स के खिलाफ रोमन रेंस की मदद कर सकते हैं
इसमें कोई भी शक नहीं है कि कार्मेला खुद को कई बार साबित कर चुकी हैं। ऐसे में अगर WWE उन्हें पुश देना चाहता है तो वो उन्हें इस समय दे सकता है। जिससे ये तीनों स्टार्स के दूसरे के सामने-सामने होगी। इस फ्यूड से फैंस को टाइटल पिक्चर में कुछ नये नाम भी देखने को मिलेंगे और इससे WWE को रेटिंग में भी मदद मिलेगी।
# 1 WWE चैंपियनशिप के लिए कोफी का सामना ब्रॉक लैसनर से हो
![à¤à¥à¤«à¥ à¤à¤° बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7e360-15687873361580-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7e360-15687873361580-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7e360-15687873361580-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7e360-15687873361580-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7e360-15687873361580-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7e360-15687873361580-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7e360-15687873361580-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7e360-15687873361580-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन के फॉक्स पर प्रीमियर के दौरान ये दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। ऐसे में किसी को भी शक नहीं है कि WWE एक बार फिर से WWE बेल्ट लैसनर को देने वाला है। जिसके बाद भी अगर WWE इन दोनों स्टार्स को इसी फ्यूड में रखना चाहता हैं तो कोफी लैसनर के खिलाफ अपने टाइटल का रिमैच लड़ सकते हैं।
ये भी पढ़े: WWE न्यूज़: WWE में सिंगल्स स्टार के रूप में वापसी करना चाहते हैं बिग कैस
इस मैच में कोफी एक बार फिर से अंडरडॉग की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस मैच को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए इसे स्टील केज में भी रख सकती है। जिससे ये मैच हैल इन ए सैल के सबसे दिलचस्प मैचो में से एक हो जाएगा।