WWE दिग्गज द अंडरटेकर असल में कितने लंबे हैं?

अंडरटेकर ने WWE में बनाए कई रिकॉर्ड
अंडरटेकर ने WWE में बनाए कई रिकॉर्ड

WWE में अंडरटेकर (Undertaker) का बहुत बड़ा नाम हैं। 1990 के सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) में अंडरटेकर ने डेब्यू किया था और अपनी लंबाई की वजह से सभी को चौंका दिया। प्रोफेशनल रेसलिंग में जिस तरह का रन अंडरटेकर का रहा वो जबरदस्त था। अपनी लंबाई की वजह से अंडरटेकर हमेशा चर्चा का विषय रहे और इस वजह से उन्हें पुश भी मिला। अंडरटेकर की लंबाई 6 फुट 10 इंच (208 सेंटीमीटर) है। टेकर को रेसलिंग इतिहास में सबसे बड़े कद के सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है।

Ad

ये भी पढ़ें: 380 दिन तक चैंपियन रहने वाले WWE दिग्गज ने MITB में होने वाले खतरनाक मैच से पहले अपने दुश्मन पर साधा निशाना

WWE में अंडरटेकर का शानदार करियर रहा

अपनी लंबाई का फायदा अंडरटेकर ने रिंग में बहुत उठाया। डेब्यू के दौरान भी सभी की नजरें टेकर की लंबाई पर गई थी। फैंस ने ये चीज काफी नोटिस की और इसके बाद उनका सपोर्ट भी किया। WWE में टेकर का करियर भी शानदार रहा और फैंस का निगेटिव रिएक्शन उन्हें कभी नहीं मिला। टेकर ने सात बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके अलावा सात बार टैग टीम चैंपियनशिप भी वो हासिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:WWE को रोमन रेंस के नहीं रहने से हुआ नुकसान, फेमस सुपरस्टार के पास हुई पैसों की कमी, जॉन सीना ने जीता दिल

अंडरटेकर का कद WWE में इतना ऊंचा है कि उन्हें कभी टाइटल की जरूरत नहीं पड़ी। बिना टाइटल के भी रिंग में उन्हें बहुत प्यार मिला। अंडरटेकर के अलावा भी WWE में कई बड़े कद के सुपरस्टार्स रहे। अंडरटेकर से ज्यादा लंबाई केविन नैश, केन, बिग शो और द ग्रेट खली की रही। 90 के दशक में हमेशा सुपरस्टार्स की लंबाई को सबसे पहले नंबर पर नोटिस किया जाता था। जिस सुपरस्टार की लंबाई अच्छी होती थी उसे अच्छा पुश दिया जाता था।

ये भी पढ़ें:WWE Rumor Roundup: टॉप सुपरस्टार को अपनी विरासत सौंपना चाहते हैं Roman Reigns, लोकप्रिय स्टार्स के टेलीविजन पर नजर नहीं आने का कारण

पिछले साल Survivor Series 2020 में अंडरटेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। 30 साल का लंबा करियर उनका सबसे शानदार रहा। फैंस आज भी रिंग में उन्हें बहुत याद करते हैं। अब शायद ही टेकर कभी रिंग में नजर आएंगे लेकिन बैकस्टेज उनका रोल सबसे अलग होगा। नए टैलेंट्स के साथ जल्द ही वो काम करते हुए नजर आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications