बैकी लिंच (Becky Lynch) और Seth Rollins (Seth Rollins) मौजूदा समय में WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। लिंच ने पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से कोई मैच नहीं लड़ा है, इसके बावजूद उनका लगातार सुर्खियों में बने रहना दर्शाता है कि वो कितनी बड़ी स्टार हैं।लिंच और रॉलिंस ने साल 2019 में अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। दोनों के दुनिया में करोड़ों फैंस मौजूद हैं, जो ये जरूर जानना चाहते होंगे कि आखिर दोनों के रिलेशन की शुरुआत कैसे हुई। पूर्व विमेंस चैंपियन ने साल 2020 में ESPN के एरियल हेल्वानी को दिए इंटरव्यू में इस बात पर से पर्दा उठाया था।ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE शायद कभी रिलीज़ नहीं करेगीबैकी लिंच ने कहा, "हम बहुत सालों से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे हैं। जब मेरी उनसे पहली बार बात हुई, तभी से हमें एक-दूसरे के प्रति अच्छी बॉन्डिंग का अहसास होने लगा था। मैंने शायद उन्हें अपनी लाइफ स्टोरी बतानी शुरू कर दी थी, मगर कई सालों तक हमारे बीच रिलेशनशिप जैसा कुछ नहीं था। लेकिन एक ऐसा भी समय आया जब हम दोनों सिंगल थे, इसलिए विचार आया कि कोशिश करने में क्या जाता है।"ये भी पढ़ें: 4 बड़े बदलाव जिनकी WWE को फिलहाल सख्त जरूरत हैअगस्त 2019 में दोनों WWE सुपरस्टार्स ने सगाई की थी#AndNew Congratulations again to Becky Lynch and Seth Rollins! 👏 pic.twitter.com/aguLPnpWcT— RompiballeIl (@RompiballeI) December 7, 2020साल 2019 बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस, दोनों के लिए अच्छा साबित हुआ। इसी साल दोनों को अपने WrestleMania मोमेंट्स भी मिले। WrestleMania 35 में एक तरफ ब्रॉक लैसनर को हराकर रॉलिंस नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने।वहीं दूसरी ओर बैकी लिंच इसी इवेंट में WrestleMania को हेडलाइन करने वाली पहली 3 सुपरस्टार्स में से एक रहीं। उन्होंने शार्लेट और रोंडा राउजी को हराकर Raw और SmackDown विमेंस टाइटल्स जीतकर इतिहास रचा था।WWE टीवी पर भी दोनों को कई बार साथ दिखाया जा चुका है। प्रेगेंसी के कारण उन्होंने ब्रेक लिया था और Money in the Bank 2020 के बाद से ही उन्हें ऑन-स्क्रीन नहीं देखा गया है। दिसंबर में उनके घर एक बेटी जन्मी, जिसे उन्होंने रोक्स नाम दिया है। वहीं कुछ समय पहले WWE के प्रेजिडेंट निक खान ने संकेत दिए थे कि बैकी की वापसी जल्द संभव है, इसलिए फैंस भी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जो WWE में अपने असली नाम का उपयोग करते हैंकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!