5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE शायद कभी रिलीज़ नहीं करेगी

सुपरस्टार्स जिन्हें WWE कभी रिलीज़ नहीं करेगी
सुपरस्टार्स जिन्हें WWE कभी रिलीज़ नहीं करेगी

पिछले कुछ सालों में WWE ने कई बड़े सुपरस्टार्स को रिलीज़ किया है, वहीं पिछले 1 साल में कंपनी बजट कट के चलते 30 से भी अधिक रेसलर्स और स्टाफ मेंबर्स को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। हाल ही में रिलीज़ हुए सुपरस्टार्स में ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman), एलिस्टर ब्लैक (Aleister Black) और रूबी रायट (Ruby Riot) जैसे बड़े नाम शामिल रहे।

कई टॉप सुपरस्टार्स के रिलीज़ होने से भी फैंस चौंक उठे हैं, लेकिन आपको बता दें कि एक बार जॉन सीना (John Cena) ने कहा था कि कोई रेसलर या स्टाफ मेंबर कंपनी से बड़ा नहीं है। इसलिए सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या आने वाले समय में कई अन्य सुपरस्टार्स को भी रिलीज़ किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम उन 5 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें WWE कभी रिलीज़ नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े बदलाव जिनकी WWE को फिलहाल सख्त जरूरत है

शार्लेट को WWE रिलीज़ नहीं करेगी

शार्लेट WWE इतिहास की सबसे सफल विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं और अपने डेब्यू के बाद से ही कंपनी की टॉप विमेंस सुपरस्टार्स में से एक बनी रही हैं। वो प्रो रेसलिंग लैजेंड रिक फ्लेयर की बेटी हैं और अपने पिता की तरह उनकी इन रिंग स्किल्स, प्रोमो वर्क बहुत अच्छा है और अपने कैरेक्टर को दिलचस्प बनाना भी अच्छे से जानती हैं।

शार्लेट NXT विमेंस चैंपियन, डीवाज़ चैंपियनशिप, Raw विमेंस चैंपियनशिप, SmackDown विमेंस चैंपियनशिप और WWE टैग टीम टाइटल जीतने वाली अकेली सुपरस्टार हैं। अपने छोटे से करियर में 12 बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं और भविष्य में जॉन सीना और अपने पिता के 16 वर्ल्ड टाइटल्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती हैं। उनकी स्किल्स, उपलब्धियों और बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंधों की वजह से शायद ही उन्हें WWE से कभी रिलीज़ किया जाए।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जो WWE में अपने असली नाम का उपयोग करते हैं

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं और भविष्य में जरूर जॉन सीना और रिक फ्लेयर के 16 वर्ल्ड टाइटल्स के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। साल 2001 में उन्होंने WWE को जॉइन किया था। अपने करीब 2 दशक लंबे करियर में कई यादगार स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे हैं और कई बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम कर चुके हैं।

लंबे समय से अपने हील किरदार से फैंस को प्रभावित करते आए हैं और अपने करियर में अधिकांश समय पर WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक बने रहे हैं। 41 साल की उम्र में भी शानदार प्रदर्शन की काबिलियत को देखते हुए WWE शायद उन्हें कभी रिलीज़ करने के बारे में ना सोचे।

बैकी लिंच

बैकी लिंच पिछले कुछ सालों से WWE की विमेंस डिविजन की मुख्य सुपरस्टार बनी हुई हैं। साल 2015 में उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ, लेकिन उनके करियर ने रफ्तार 2018 में पकड़ी। उनका 'द मैन' किरदार लगातार सुर्खियां बटोर रहा था और उसी के जरिए बैकी की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ।

2019 में शार्लेट और रोंडा राउजी के साथ मिलकर उन्होंने WrestleMania 35 को हेडलाइन कर इतिहास रचा। Money in the Bank 2020 के बाद से वो ब्रेक पर चल रही हैं और WWE यूनिवर्स तभी से उनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। उम्मीद होगी कि उनके आने से विमेंस डिविजन का संघर्ष का दौर भी खत्म होगा। कंपनी में बैकी के दर्जे को देखते हुए उन्हें रिलीज़ करना WWE को भारी पड़ सकता है।

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस अपने WWE करियर में अभी तक 2 बार यूनिवर्सल चैंपियन, 2 बार WWE चैंपियन, Money in the Bank विजेता, Royal Rumble विजेता बनने के अलावा भी कई अन्य उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। काफी लोग उन्हें अभी से फ्यूचर WWE हॉल ऑफ फेमर मानने लगे हैं।

साल 2012 में द शील्ड के मेंबर के रूप में WWE मेन रोस्टर डेब्यू के बाद वो हील सुपरस्टार और बेबीफेस कैरेक्टर को भी अच्छे से निभाते आए हैं। जो स्किल्स एक अच्छे प्रो रेसलर में होनी चाहिए, वो सभी रॉलिंस में हैं, इसलिए जो सुपरस्टार कंपनी को फायदा पहुंचा रहा हो उसे भला विंस मैकमैहन निकालने के बारे में क्यों सोचेंगे।

रोमन रेंस

रोमन रेंस पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। WWE के फेस सुपरस्टार हैं, हालांकि बेकार माइक स्किल्स के कारण उन्हें क्राउड लगातार बू कर रहा था लेकिन Summerslam 2020 में उनके हील टर्न के बाद ये सब बदलने वाला था।

रेंस ने अपने करियर में पहली बार हील टर्न लिया और उनके ट्राइबल चीफ कैरेक्टर को पूरा WWE यूनिवर्सल बहुत पसंद कर रहा है। बिना कोई संदेह रेंस फ्यूचर WWE हॉल ऑफ फेमर हैं और विंस मैकमैहन कभी नहीं चाहेंगे कि उन्हें कंपनी के फेस सुपरस्टार को रिलीज़ करना पड़े।

Quick Links