'रिहैब के दौरान मुझे निकाल दिया'- भारतीय Superstar ने कंधा टूटने के बावजूद WWE में लड़ा था अपना अंतिम मैच, दर्द बयां करते हुए सुनाई आपबीती 

जानिए पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार ने क्या बयान दिया?
जानिए पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार ने क्या बयान दिया?

Indian Superstar Claim: WWE रिंग में बॉलीवुड बॉयज (सुनील और समीर सिंह) ने अच्छा काम किया था। इन दोनों भारतीय सुपरस्टार्स को कंपनी ने साल 2021 में निकाल दिया था। दोनों का असली नाम गुर्व सिहरा (सुनील सिंह) और हर्व सिहरा (समीर सिंह) है। खैर सुनील सिंह (Sunil Singh) ने इस बार X पर एक मैसेज लिखकर WWE में अपने अंतिम मैच को याद किया।

Ad

आपको बता दें बॉलीवुड बॉयज ने WWE के 205 लाइव शो में लंबे समय तक काम किया था। दोनों ने जिंदर महल के साथ भी काम किया। आपको याद होगा कि साल 2017 में महल ने WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। जिंदर की जीत के पीछे बॉलीवुड बॉयज का भी बहुत बड़ा हाथ था।

खैर सुनील सिंह ने X पर WWE में अपने अंतिम मैच की वीडियो शेयर की। साथ ही साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,

बहुत खूब। WWE में ये मेरा आखिरी मैच था। मैंने ये मुकाबला दाएं कंधे की हड्डी खिसकने के साथ खत्म किया था। मैच की शुरूआत में ही मेरा शॉकेट बाहर आ गया था। इस दौरान मैं काफी दर्द से जूझ रहा था। पुराने स्कूल की मानसिकता 'fight through' के कारण मैं आगे बढ़ पाया। इसके तीन हफ्ते बाद जब मैं रिहैब था तब मुझे WWE से निकाल दिया गया।
Ad

WWE में अपने अंतिम मैच में हारे थे सुनील सिंह

आपको बता दें सुनील सिंह ने 205 लाइव में अपना अंतिम मैच ग्रेसन वॉलर के खिलाफ लड़ा था। वॉलर ने सुनील को आसानी से हरा दिया था। वॉलर इस समय मेन रोस्टर में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। 17 अक्टूबर 2022 को बॉलीवुड बॉयज ने AEW में डेब्यू कर सभी को चौंकाया था।

WWE में इस समय कोई भी भारतीय सुपरस्टार काम नहीं कर रहा है। कंपनी ने इस साल अप्रैल में वीर महान, सांगा और जिंदर महल को रिलीज कर दिया था। महल के रिलीज पर कई लोग चौंक गए थे।

वैसे बॉलीवुड बॉयज कई बार WWE में दोबारा आने की इच्छा प्रकट कर चुके हैं। ट्रिपल एच के राज में कई सुपरस्टार्स WWE में फिर से वापस आ गए हैं। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड बॉयज के साथ भी हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर भारतीय फैंस को बहुत अच्छा लगेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications