भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके मचाई खलबली, रिंग में जल्द होगी वापसी?

WWE
WWE में एक बार फिर The Great Khali की वापसी?

The Great Khali: WWE हॉल ऑफ फेमर और भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके रेसलिंग जगत में खलबली मचा दी है। तीन सेकेंड के इस वीडियो में खली एयरपोर्ट में पुशअप्स लगाते हुए दिख रहे हैं। इससे उनकी इनरिंग वापसी की अटकलों को बल मिला है।

Ad

वो हाल ही में भारत में हुए WWE Superstar Spectacle में नजऱ आए थे। इसमें उन्होंने यह घोषणा कर दी थी कि उनमें अभी एक मैच बाकी है। इसके बाद आए वीडियो को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। खली WWE के साथ एक दशक तक रहे। उन्होंने WWE में 2007 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी और 2014 में उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। वो रिंग में आखिरी बार लड़ते हुए 2018 WWE Greatest Royal Rumble में दिखाई दिए थे। आप उनके सोशल मीडिया पोस्ट को यहां देख सकते हैं:

Ad

2021 में खली को सबसे बड़ा सम्माम दिया गया था और उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बनाया गया था। खली भारत में एक रेसलिंग कंपनी चलाते हैं जिसका नाम Continental Wrestling Entertainment है। इस कंपनी से कई बड़े नाम WWE का हिस्सा बन चुके हैं। इसमें शैंकी और कविता देवी शामिल हैं।

WWE सुपरस्टार Natalya कई बार कर चुकी हैं The Great Khali की तारीफ

नटालिया WWE Superstar Spectacle में भाग लेने के लिए भारत आई थीं। इस शो में आने से पहले उन्होंने Sportskeeda Wrestling के साथ एक बातचीत की थी। इसमें उन्होंने खली के साथ अपने पंजाबी प्लेबॉय वाले किरदार को लेकर बात की थी। नटालिया ने इसके अलावा भी खली को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा

"मैं चाहूंगी कि द ग्रेट खली वापस आ जाएं। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, भारत के चहेते हैं और एक हॉल ऑफ फेमर हैं। वो बेहद खास हैं और उन्होंने WWE तथा हॉलीवुड में काम किया हुआ है।"
youtube-cover

द ग्रेट खली ने WWE Superstar Spectacle में एक प्रोमो भी कट किया था। वो हाल के समय में रेसलिंग नहीं करते हैं लेकिन कई रेसलर्स के आइडियल हैं। यह कहना मुश्किल है कि उनकी रिंग में वापसी कब होगी, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications