'पटक-पटक के मारो'- WWE दिग्गज The Great Khali ने शेयर की एयरपोर्ट की वीडियो, फैन ने लगाई अनोखी गुहार

WWE
WWE दिग्गज द ग्रेट खली की वीडियो पर आया खास कमेंट (Photo: WWE.com & Instagram/The Great Khali)

Fan Funny Comment The Great Khali Video: WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। बच्चा-बच्चा उन्हें जानता है। अपनी जबरदस्त कद काठी की बदौलत WWE रिंग में उन्होंने खूब नाम कमाया। खली ने भारतीय तिरंगे की शान बढ़ाई और वर्ल्ड चैंपियन बनकर देश का नाम रौशन किया। साल 2014 के बाद से रिंग में उनका जलवा कम देखने को मिला है। एक तरह से कहा जाए तो वो अब पूरी तरीके से WWE से अलग हो चुके हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम में अपनी मजेदार वीडियो के चलते वो हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनकी पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स तो और भी बेहतरीन रहते हैं।

Ad

भारतीय दिग्गज ने इस बार एयरपोर्ट के बाहर का एक अपना वीडियो पोस्ट किया है। सूट-बूट पहने वो बहुत ही जबरदस्त लग रहे हैं। खली को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया और फोटो की मांग कर दी। खली ने किसी को निराश नहीं किया और सभी को तस्वीर लेने का मौका दिया। खली के इंस्टाग्राम पर करीब 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जैसे ही अपना वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया तो कमेंट्स की बाढ़ शुरू हो गई। प्रशंसकों ने एक बार फिर उनसे अलग-अलग मांग की।

Ad

एक सोशल मीडिया यूजर ने खली की वीडियो पर ऐसा मजेदार कमेंट किया है जिसे देखकर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने लिखा कि, खली सर AI की मदद से सभी को पटक-पटक के मारो। आप इस कमेंट को नीचे देख सकते हैं।

फैन का मजेदार कमेंट (Photo: The Great Khali Instagram Comments)
फैन का मजेदार कमेंट (Photo: The Great Khali Instagram Comments)

WWE में द ग्रेट खली की दिग्गजों के साथ रही राइवलरी

द ग्रेट खली ने WWE रिंग में अपने काम से शुरुआत में ही सभी को प्रभावित कर दिया था। विंस मैकमैहन ने भी उन्हें पुश देने में कोई कमी नहीं की। इस वजह से ही उनकी द अंडरटेकर, जॉन सीना और बिग शो जैसे दिग्गजों के साथ राइवलरी रही थी। अंडरटेकर के साथ उनकी फ्यूड तो बेस्ट थी। WWE ने खली को साल 2021 में हॉल ऑफ फेम से नवाजा था। खली 52 साल के हो चुके हैं। अब WWE में एक अंतिम मैच के लिए वापसी करना उनके लिए बहुत मुश्किल काम है। फ्यूचर में कभी ऐसा हुआ तो फिर ये भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications