भारतीय WWE Superstar की शर्मनाक स्ट्रीक का बड़े इवेंट में हुआ अंत, 5 साल बाद जीता मैच

Ujjaval
भारतीय WWE सुपरस्टार की स्ट्रीक का हुआ अंत
भारतीय WWE सुपरस्टार की स्ट्रीक का हुआ अंत

Jinder Mahal: WWE सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) के लिए 2024 काफी जबरदस्त साबित हुआ है। इस साल उन्हें द रॉक (The Rock) के साथ काम करने का मौका मिला और वो वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच में भी नज़र आए। अब महल के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आ रही है। उनकी लंबे समय से चली आ रही हार की स्ट्रीक का मॉन्टगोमेरी, अल्बामा में हुए लाइव शो में अंत हुआ।

Ad

भारतीय WWE सुपरस्टार जिंदर महल हाल ही में WWE Supershow लाइव इवेंट का हिस्सा बने थे। इस शो में उन्होंने रिकोशे का सामना किया और यहां उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की। यह महल के लिए अहम पल रहा क्योंकि काफी समय बाद महल को लाइव इवेंट में पहली जीत मिली। उन्होंने लाइव इवेंट में अपना आखिरी मैच 1870 दिनों पहले जीता था।

इसका सीधा अर्थ है कि महल 5 साल और 1 महीने बाद कोई मुकाबला जीतने में सफल हुए हैं। उन्होंने 7 दिसंबर 2018 को कर्ट हॉकिंस, हीथ स्लेटर और रायनो को फैटल 4 वे मैच में पराजित किया था। इसके बाद जिंदर को लगातार 60 मैचों में हार मिली। अब जाकर जिंदर की किस्मत पूरी तरह से बदली है। सालों से भारतीय सुपरस्टार की चली आ रही हार की शर्मनाक स्ट्रीक का अंत देखने को मिल गया।

Ad

भारतीय WWE Superstar जिंदर महल के लिए 2024 में Raw के सभी एपिसोड्स जबरदस्त रहे हैं

2024 की शुरुआत को खास बनाने के लिए WWE ने Raw के स्पेशल Day 1 एडिशन का आयोजन किया था। इसमें जिंदर महल ने चौंकाने वाली वापसी की और उन्होंने आकर अमेरिका की बेइज्जती। द रॉक आए और उन्होंने महल पर निशाना साधा। भारतीय स्टार ने ग्रेट वन पर हमला किया। रॉक ने जिंदर की हालत खराब की और फैंस के साथ सेलिब्रेट किया।

साल के दूसरे Raw के एपिसोड में जिंदर महल ने आकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस को कंफ्रंट किया। दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच तय हो गया। 2024 के तीसरे रेड ब्रांड के शो में दोनों के बीच मैच हुआ। महल की हार हुई लेकिन प्रदर्शन में कोई कमी नहीं थी। अब महल की हार की स्ट्रीक का अंत हो गया है। साफ तौर पर यह साल उनके लिए बेहतरीन जा रहा है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications