WWE में Roman Reigns की बादशाहत कौन करेगा खत्म? पूर्व चैंपियन का जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप

roman reigns title run jinder mahal
भारतीय रेसलर ने रोमन रेंस के टाइटल रन पर बड़ा बयान दिया

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE इतिहास के सबसे महान चैंपियंस में से एक बन चुके हैं। उनका यूनिवर्सल टाइटल रन 1100 दिनों के आंकड़े को पार कर चुका है और इस समय उन्हें हरा पाना लगभग नामुमकिन नज़र आता है। रोस्टर में ऐसे बहुत कम नाम बचे हैं, जिन्हें रोमन ने डॉमिनेट ना किया हो। अब भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) ने इस ऐतिहासिक टाइटल रन पर अपना बयान दिया है।

कुछ समय पूर्व Sportskeeda को दिए इंटरव्यू में जिंदर महल से पूछा गया था कि कौन सा सुपरस्टार Roman Reigns के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत कर सकता है। जिंदर ने कहा कि ये टाइटल रन शायद तभी समाप्त होगा जब ट्राइबल चीफ अपने रेसलिंग करियर को अलविदा कहना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

"मुझे लगता है कि रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत तभी होगा जब वो खुद रिटायर होकर ऐसा करना चाहेंगे। उन्हें इस समय बहुत शानदार मोमेंटम हासिल है। उनके साथ पॉल हेमन हैं, जो उन्हें सलाह देते रहते हैं। उनका शेड्यूल भी ऐसा है कि वो कभी-कभी टीवी पर दिखाई देते हैं। वो अपने फैसले खुद लेते हैं। उनके पास वो सब चीज़ें हैं जो उनके लिए फायदेमंद रहेंगी।"

youtube-cover

पूर्व WWE सुपरस्टार Shanky के अनुसार Roman Reigns को हरा सकते हैं Gunther

WWE में Roman Reigns की तरह गुंथर का टाइटल रन भी ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कुछ समय पहले ही सबसे लंबे समय तक आईसी चैंपियन बने रहने के मामले में द हॉन्की टॉन्क मैन को पीछे छोड़ा है। दोनों के यादगार टाइटल रन के कारण फैंस भविष्य में उनके बीच ड्रीम मैच देखे जाने की मांग करने लगे हैं।

कुछ समय पहले पूर्व WWE सुपरस्टार शैंकी से भी यही सवाल पूछा गया था कि उनके अनुसार कौन ट्राइबल चीफ को हरा सकता है। उन्होंने जवाब देते हुए कहा:

"शायद गुंथर उन्हें हरा सकते हैं, जो मौजूदा WWE आईसी चैंपियन हैं।"

आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में 100 से अधिक स्टाफ मेंबर्स और कई सुपरस्टार्स को भी रिलीज़ करने का चौंकाने वाला फैसला लिया था। इनमें मुस्तफा अली और मैट रिडल जैसे नामी सुपरस्टार्स के अलावा भारतीय रेसलर शैंकी का नाम भी शामिल रहा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now