क्या WWE दिग्गज Brock Lesnar रिटायर हो गए हैं?

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट को लेकर फैंस के मन में सवाल हैं
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट को लेकर फैंस के मन में सवाल हैं

Is Brock Lesnar Retired?: WWE में लंबे समय से ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) नज़र नहीं आए हैं। उनका आखिरी मुकाबला समरस्लैम (SummerSlam 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में आया था और इसके बाद वो ब्रेक पर चले गए थे। अभी तक द बीस्ट वापस नहीं आए हैं और इसी वजह से फैंस के मन में सवाल है कि क्या लैसनर अब रिटायरमेंट ले चुके हैं।

Ad

ब्रॉक लैसनर ने साल 2002 में अपना डेब्यू किया था और इसके बाद से वो प्रोफेशनल रेसलिंग का बड़ा चेहरा बन गए। उन्होंने अपने खतरनाक अंदाज से UFC में भी डॉमिनेट किया। पिछले कई साल से लैसनर अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर पर ही फोकस कर रहे हैं। वो अभी 46 साल के हैं और वो करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं।

इसी वजह से उनका इतने महीनों से नज़र नहीं आना जरूर फैंस के मन में उनके रिटायरमेंट के सवाल खड़े कर रहा है। आपको बता दें कि लैसनर अभी भी WWE का हिस्सा हैं और वो रिटायर नहीं हुए हैं। ब्रॉक की Royal Rumble 2024 में वापसी प्लान की गई थी लेकिन बाद में प्लान में बदलाव किया गया। यह चीज़ ट्रिपल एच ने खुद बताई थी।

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर कुछ विवादों का हिस्सा बन गए थे और इसी वजह से उन्हें WWE से पूरी तरह दूर कर दिया गया था। कई फैंस को लगा था कि लैसनर का जिक्र कभी भी टीवी पर देखने को नहीं मिलेगा। पॉल हेमन की Hall of Fame स्पीच के दौरान द बीस्ट का जिक्र हुआ और इसी वजह से फैंस खुश नज़र आए।

बाद में ट्रिपल एच ने क्लियर किया कि लैसनर कंपनी के साथ बने हुए हैं। हाल ही में King and Queen of the Ring इवेंट के दौरान भी ब्रॉक लैसनर का जिक्र हुआ। लैसनर WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और वो जब भी वापस आते हैं, तो कंपनी का मुख्य आकर्षण बन जाते हैं। इसी वजह से ब्रॉक के रिटायरमेंट को WWE इस तरह से नहीं प्लान करेगा।

Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर कुछ सालों बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं

ब्रॉक लैसनर अगर रिटायरमेंट लेने का फैसला लेते हैं, तो फिर उन्हें WWE द्वारा जरूर एक प्रॉपर स्टोरीलाइन दी जाएगी। इस तरह से अचानक ब्रॉक का ब्रेक पर जाना और फिर रिटायर होना मुश्किल है। जिस तरह 46 साल की उम्र में भी लैसनर रिंग में अपना डॉमिनेशन दिखाते हैं, ऐसा लग रहा है कि वो अगले कुछ सालों तक जरूर रिंग में धमाल मचाएंगे। बाद में WWE उन्हें एक रिटायरमेंट मैच दे सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications