WWE ने Brock Lesnar के ऊपर लगाए गए बड़े प्रतिबंध को हटाया, रिपोर्ट में आए अपडेट को लेकर चौंक जाएंगे आप

जानिए WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर क्या खबर सामने आई?
जानिए WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर क्या खबर सामने आई?

Brock Lesnar Major Update: WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के बीच मुकाबला हुआ था। लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। तब से ब्रॉक की रिंग में वापसी नहीं हुई है। अब WWE में उनकी स्थिति को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

पॉल हेमन को इस साल हॉल ऑफ फेम में कंपनी द्वारा शामिल किया गया। अपनी स्पीच के दौरान हेमन ने लैसनर का नाम लिया था। एक दिन पहले King and Queen of the Ring का आयोजन हुआ और वहां पर भी ब्रॉक का नाम फिर से सामने आया था।

Ringside News की तरफ से अब लैसनर को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब ब्रॉक का नाम WWE टीवी पर इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार,

पॉल हेमन ने हॉल ऑफ फेम स्पीच के दौरान ब्रॉक लैसनर का नाम लिया था। अब उनके नाम पर से प्रतिबंध हटा दिया गया है।

youtube-cover
Ad

दरअसल इस साल की शुरूआत में विंस मैकमैहन के ऊपर कुछ गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद काफी बवाल हुआ था। यहां तक कि मामले में ब्रॉक लैसनर का नाम भी सामने आया था। इसके बाद कंपनी ने उनसे दूरी बना ली थी। शायद WWE टीवी पर उनका नाम लेने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से मामला ठीक हो गया है। ट्रिपल एच ने भी लैसनर को लेकर कहा था कि वो कंपनी के साथ बने हुए हैं।

Ad

लैसनर ने पिछले कुछ साल फेस के रूप में बहुत अच्छा काम किया था। अपने खास प्रदर्शन से उन्होंने सभी का दिल जीता। रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी बहुत लंबी रही थी। रेंस के साथ फ्यूड के दौरान उन्होंने काफी बवाल मचाया। हालांकि, वो ट्राइबल चीफ के खिलाफ जीत हासिल करने में नाकाम रहे।

WWE रिंग में कब होगी ब्रॉक लैसनर की वापसी?

बॉबी लैश्ले के साथ भी उनकी फ्यूड रही। पिछले साल WrestleMania के बाद उनकी राइवलरी कोडी के साथ शुरू हुई थी। दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए। दो कोडी ने जीते और एक में लैसनर ने जीत हासिल की। खैर अब द बीस्ट की वापसी रिंग में कब होगी इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। बहुत जल्द वो वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications