"अंडरटेकर का मेरे WWE करियर में बहुत बड़ा योगदान रहा हैं और मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा"

Enter caption

अंडरटेकर का WWE में बहुत बड़ा नाम है। सभी लोग उन्हें अपना गुरू मानते हैं। अंडरटेकर ने अब रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। Digital Spy में हाल ही में WWE सुपरस्टार जैफ हार्डी ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां अंडरटेकर को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही। जैफ हार्डी ने बताया कि उनके करियर में अंडरटेकर कितना बड़ा रोल रहा है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो TLC 2020 के बाद ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं

एटीट्यूड एरा के दौरान जैफ हार्डी का का टैग टीम डिवीजन में बहुत बड़ा नाम रहा है। हार्डी के सिंगल करियर में अंडरटेकर का बहुत बड़ा रोल रहा है। साल 2002 में WWE चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच अंडरटेकर और जैफ हार्डी के बीच हुआ था। जैफ हार्डी इस मैच को नहीं जीत पाए थे। लेकिन अंडरटेकर के द्वारा रिस्पेक्ट उन्हें प्राप्त हुई थी। WWE यूनिवर्स ने काफी तारीफ जैफ हार्डी की थी।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी पूरी तरह फिट नजर आती है

अंडरटेकर को लेकर जैफ हार्डी ने कहा,

मैं यंग जैफ हार्डी था और लैजेंड के खिलाफ लड़ने जा रहा था। अंडरटेकर एक सुपरह्यूमन है। उन्होंने मेरे लिए जो करना था वो किया। मैं उनका काफी आभारी हूं। अंडरटेकर ने मेरे करियर में मेरी बहुत मदद की। लैडर मैच में उन्होंने एक तरह से बैक कर के मेरी मदद की। मैं इस चीज को प्रकट नहीं कर सकता हूं। और इस उपकार में कभी कुछ नहीं कर सकता हूं।

जैफ हार्डी ही नहीं बल्कि कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके करियर में अंडरटेकर ने बहुत मदद की है। अंडरटेकर ने अब रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। उनकी इज्जत पूरी दुनिया में है। विंस मैकमैहन का साथ उन्होंने हमेशा दिया है।WWE को इस मुकाम तक ले जाने में अंडरटेकर का बहुत बड़ा हाथ रहा है। सर्वाइवर सीरीज में इस साल अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल हुआ था। विंस मैकमैहन भी इस दौरान काफी भावुक हो गए थे। शानदार प्रोमो उन्होंने दिया था। अंडरेटकर ने अब रिटायरमेंट ले लिया है लेकिन फैंस उन्हें अभी भी एक अंतिम बार रिंग में देखना चाहते हैं। वहीं जैफ हार्डी भी बहुत पुराने रेसलर WWE के रहे हैं। अभी भी वो एक्टिव सुपरस्टार के तौर पर शानदार काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications