WWE के पूर्व चैंपियन ने बताया कि रोमन रेंस और बिग ई के मैच में कौन जीतेगा?

Ankit
WWE
WWE

WWE में काफी सारे रेसलर आए हैं लेकिन कुछ ही अपना नाम बना पाए। अब WWE सुपरस्टार और रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई जे उसो (Jey Uso) ने बिग ई (Big E) की जमकर तारीफ की है और बताया कि WWE में उन्होंने सिंगल्स में अच्छा काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि बिग ई (Big E) WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को हरा सकते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 को लेकर पूरी जानकारी: कब और कहां होगा आयोजन, शो में WWE फैंस होंगे मौजूद?

पॉल हेमन ने कुछ वक्त पहले रोमन रेंस और बिग ई के मैच को लेकर इशारा किया था। Talking Smack में पॉल हेमन ने कहा था कि बिग ई और रोमन रेंस का मैच WWE में हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE टेलीविजन पर केवल एक मैच लड़ने का मौका मिला

स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए रोमन रेंस के भाई जे उसो ने बताया कि रोमन रेंस और बिग ई का अगर मैच हुआ तो किसकी जीत हो सकती है। उन्होंने कहा कि बिग ई को रोमन रेंस को हराने के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना है।

ना ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि बिग ई को अभी लंबा रास्ता तय करना है। हां , मैं बिग ई को पसंद करता हूं लेकिन अभी उस जीत में वक्त है।

ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: बॉबी लैश्ले ने की अपने दुश्मन की तारीफ, बिग शो के AEW में जाने का असली कारण

इसी बीच जे उसो ने अपने ताजा रोल के बारे में बात और डेनियल ब्रायन के खिलाफ होने वाले स्टील केज मैच को भी लेकर कुछ बातें बोली।

WWE सुपरस्टार बिग ई के लिए और क्या बोला?

WWE में द उसोस और न्यू डे को कई बार फ्यूड में देखा गया है। हालांकि जे उसो WWE में बिग ई को काफी पसंद करते हैं। जे उसो ने कहा कि बिग ई एक अच्छे रेसलर हैं और उन्हें वो काफी पसंद है। इसके इलावा जे उसो ने कहा कि बिग ई जिस पोजिशन पर उससे वो काफी खुश हैं। अब देखना होगा कि क्या बिग ई और रोमन रेंस मैच होगा या नहीं।

.WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications