WWE का अगला पीपीवी रॉयल रंबल(Royal Rumble) होने वाला है। रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में इसे लेकर शानदार बिल्डअप चल रहा है। मेंस और विमेंस रंबल मैच के लिए कई WWE सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। मेंस रंबल मैच में अब रोमन रेंस(Roman Reigns) के भाई जे उसो(Jey Uso) का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने स्मैकडाउन(SmackDown) के एपिसोड में इसका ऐलान किया।ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जो WWE में वापस आना चाहते हैं और 3 जो नहीं आना चाहतेWWE SmackDown में जे उसो ने किया बड़ा ऐलानदरअसल SmackDown के एपिसोड में जे उसो ने शुरूआत में ही एंट्री कर ली थी। और इसके बाद उऩ्होंने प्रोमो कट किया। उन्होंने तब इस बात का भी ऐलान किया कि वो Royal Rumble 2021 में एंट्री करेंगे। साथ ही ये भी कहा कि वो इस बार रंबल मैच में जीत हासिल करेंगे और इस जीत के बाद ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे। हालांकि इसके बाद जरूर उनके लिए बुरी खबर सामने आई थी। उनका मैच नाकामुरा के साथ हुआ था।Jey @WWEUsos has declared himself for the 2021 #RoyalRumble Match!#SmackDown pic.twitter.com/xL0kh00eXW— WWE (@WWE) January 16, 2021ये भी पढ़ें: 3 WWE दिग्गज जिनके साथ अंडरटेकर के मैच को पूरी दुनिया देखना चाहती हैनाकामुरा ने एंट्री की और जे उसो की बेइज्जती की थी। आपको बता दें पिछले हफ्ते नाकामुरा के ऊपर रोमन रेंस और जे उसो ने हमला किया था। इसके बाद इस हफ्ते जे उसो और नाकामुरा के बीच मैच तय किया गया था। जे उसो के लिए ये मैच अच्छा नहीं रहा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कमेंट्री टेबल पर नाकामुरा के दोस्त सिजेरो भी देखने को मिले। उन्होंने भी रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया था।जे उसो ने रंबल मैच में एंट्री का ऐलान कर दिया है।वहीं रोमन रेंस का मुकाबला पहले एडम पीयर्स के साथ होने वाला था लेकिन अब उनकी जगह केविन ओवेंस लेेंगे। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में इस बात का ऐलान किया गया था। इस बार ये पीपीवी खास होने वाला है। इसके लिए कुछ मैचों का ऐलान हो गया है।Royal Rumble 2021 का अभी तक का मैच कार्ड इस प्रकार है:1- ड्रू मैकइंटायर (चैंपियन) vs गोल्डबर्ग (WWE चैंपियनशिप)2- रोमन रेंस (चैंपियन) vs केविन ओवेंस (WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच)3- मेंस Royal Rumble मैच - एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन, ओटिस, बॉबी लैश्ले, डेनियल ब्रायन, जे उसो, सिजेरो, द मिज4- विमेंस Royal Rumble मैच - डैना ब्रुक, मैंडी रोज, नाया जैक्स, शार्लेट फ्लेयर, बेली, बियांका ब्लेयरWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।