समरस्लैम (SummerSlam 2020) में अपनी WWE वापसी करने के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) का दबदबा काफी ज्यादा रहा है। हालांकि, उनके कज़न जे उसो (Jey Uso) ने रिंग में उनका सामना करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई थी। रोमन हमेशा से ही WWE में काफी ताकतवर सुपरस्टार रहे हैं। हालांकि पॉल हेमैन (Paul Heyman) के साथ आने के बाद उन्होंने अपने कैरेक्टर में एक और चीज जोड़ी है। रोमन अब मैच में जीत हासिल करने के लिए चालाकी दिखाने में भी बाज नहीं आते हैं और इसी कारण वह अजेय हो गए हैं।यह भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जे उसो की जगह रोमन रेंस की टीम को जॉइन करना चाहिएयदि किसी सुपरस्टार ने वन ऑन वन मुकाबले में रोमन रेंस को हरा दिया तो भी वह अपने विपक्षी को समाप्त करने के लिए हर प्रयास करते हैं। जे उसो को रोमन की ये चीजें काफी अच्छे से पता हैं और अपने कज़िन को जॉइन करने से पहले वह उनसे कई बार हार चुके हैं। SK रेसलिंग के रिक उचिनो (Rick Ucchino) के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान जे ने भविष्य में रोमन का सामना करने की इच्छा जताई है।यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania में रोमन रेंस और ऐज के बीच मैच को लेकर दिग्गज की पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान"आप मुझे समस्या में डाल देंगे। मैं रोमन के खिलाफ एक बार फिर जरूर लड़ूंगा। जो कोई भी खड़ा होता है उसे वह गिरा देते हैं। उन्हें भी पता है कि मेरे अंदर कौन सा शैतान है। हम एक ही जगह से आते हैं। फिलहाल सबसे अधिक जरूरी फैमिली है। रॉयल्टी से अधिक लॉयल्टी का महत्व है और मैं उनके समर्थन में हूं।"रोमन रेंस के खिलाफ जे उसो का इतिहासJimmy @WWEUsos ... thank you.#HIAC @WWERomanReigns pic.twitter.com/p9kox956K5— WWE (@WWE) October 25, 2020यह भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WrestleMania में ऐज द्वारा रोमन रेंस को हराने के बाद देखने को मिल सकती हैंजैसा कि जे उसो ने बताया रोमन ने टेक्निकली उन्हें कभी नहीं हराया है। जे ने अपने किज़न का सामना दो बड़े पीपीवी में किया है। पहली बार उन्होंने रोमन का सामना Clash of Champions में किया था। इसके बाद दोनों का सामना Hell in a Cell के I Quit मैच में हुआ था। जे उसो को मुकाबले में Quit करने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि ऐसा करने से मना करने पर रोमन ने जिमी उसो पर हमला कर दिया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।