पिछले कुछ हफ्तों से WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में जिमी उसो (Jimmy Uso) के ऊपर सभी का फोकस गया। वापसी के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के साथ वो मिलकर जबरदस्त काम कर रहे हैं। जिमी उसो को लेकर अब बुरी खबर सामने आ रही है। DUI के तहत जिमी उसो को एक बार फिर अरेस्ट कर लिया गया। TMZ की रिपोर्ट के अनुसार पेन्सकॉला, फ्लोरिडा में जिमी उसो को सोमवार रात 10 बजकर 35 मिनट में अरेस्ट किया गया। ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस ने Money in the Bank में हराया है और एक जिनके खिलाफ उन्हें हार मिली हैWWE's Jimmy Uso Arrested For DUI Again, Cops Say Wrestler Blew A .205https://t.co/jNcxTTdMvw— TMZ Sports (@TMZ_Sports) July 6, 2021WWE सुपरस्टार जिमी उसो को लगा झटकारिपोर्ट के अनुसार WWE सुपरस्टार जिमी उसो ने यातायात के नियमों का उल्लंघन किया और वो रेड लाइट तोड़कर चले गए थे। पुलिस ने उन्हें इस मामले में अरेस्ट किया और टेस्ट के बाद पता चला कि वो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। ये भी पढ़ें:- WWE Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट: ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना समेत दिग्गजों का नाम शामिलऐसा नहीं है कि जिमी उसो को पहली बार DUI के तहर अरेस्ट किया गया। साल 2019 में भी उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिमी उसो ने इसके बाद माफी भी मांगी थी। फिलहाल रिपोर्ट में पूरा अपडेट नहीं दिया गया है। अब जिमी उसो के करियर पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।ये भी पढ़ें:-5 लंबे वर्ल्ड टाइटल रन जो WWE सुपरस्टार Roman Reigns के वर्तमान यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन जितने बेहतरीन नहीं थे रोमन रेंस के साथ मिलकर जिमी उसो अच्छा काम कर रहे हैं। करीब एक साल से वो WWE रिंग से बाहर चल रहे थे। एक महीने पहले ही उन्होंने वापसी की थी। जिमी उसो को इस समय फैंस का पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा था। अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस चीज से जरूर नुकसान होगा। जिमी उसो को इस चीज से फिलहाल बचना होगा। पहले भी उन्हें इस वजह से नुकसान झेलना पड़ा था। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!