भारतीय मूल के WWE रेसलर जिंदर महल (Jinder Mahal) कि एक बार फिर से WWE TV पर वापसी हो गई है। अबकी बार उनके साथ दो अन्य सुपरस्टार शैंकी (Shanky) और वीर (Veer) को जोड़ा गया है।यह भी पढ़ें: WWE ने अगले हफ्ते के लिए खतरनाक मैच का किया ऐलान, 33 साल के सुपरस्टार को डिफेंड करनी है अपनी चैंपियनशिपपूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ने Raw में पिछले एपिसोड में जेफ हार्डी पर आराम से जीत हासिल की। जिंदर महल की WWE में वापसी उनके फैंस के लिए खुशी की खबर है।WrestlingNews.co की एक रिपोर्ट के अनुसार WWE में वापसी के साथ ही जिंदर महल को कंपनी में एक बड़ा पुश मिलने वाला है। खबरों के मुताबिक बहुत जल्द ही जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर रिंग में एक दूसरे का सामना कर सकते हैं।जानिए रिपोर्ट से क्या पता चला:हमें बताया गया है कि जिंदर महल को एक बड़ा पुश मिलने वाला है। वह इस साल गर्मियों के सीजन में WWE रिंग में वह ड्रू मैकइंटायर का सामना कर सकते हैं।He's baaaaaaaaaack!JINDER MAHAL is here on #WWERaw. pic.twitter.com/YeGQzLIBvX— WWE (@WWE) May 11, 2021यह भी पढ़ें: मैंने बचपन में कभी नहीं सोचा था कि मैं WWE सुपरस्टार बन पाऊंगा" WWE सुपरस्टार जिंदर महल 2021 में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैंजिंदर महल एक और संभावित हाई-प्रोफाइल रन के लिए तैयार है। कंपनी ने उनके साथ दो नए चेहरों को भी जोड़ा है। वीर, जिन्हें पहले रिंकू के नाम से जाना जाता था और नो WWE में लंबे समय से है। वह NXT में सौरव गुर्जर के साथ इंडस शेर टैग टीम का हिस्सा थे।DON'T HINDER JINDER!#WWERaw pic.twitter.com/tm4ekCfc25— WWE (@WWE) May 11, 2021WWE ने साल 2020 में शैंकी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपने रेसलिग करियर की शुरुआत की। ड्रू मैकइंटायर ने इस साल जनवरी में स्पोर्ट्सकीड़ा रेसलिंग के रिजु दासगुप्ता से बातचीत में कहा था कि, उन्हें उम्मीद है कि वह जिंदर महल का सामना करेंगे।मुझे WWE रिंग में जिंदर महल का सामना करने की उम्मीद है। वह WWE में लौटने की तैयारी में है। आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखते हैं तो पता चलता है कि वर्तमान में वह शारीरिक रूप से कितने मजबूत हैं।जिंदर महल ने एक बार फिर जबरदस्त तरीके से वापसी की है। उनके लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी उन्हें एक बड़ा पुश देने के लिए तैयार है।यह भी पढ़ें: "WWE में द फीन्ड द्वारा किए गए खतरनाक अटैक के बाद मेरे बच्चे रोने लगेWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।