WWE में जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) की राइवलरी जबरदस्त मोड़ पर चली गई है। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी में जिंदर महल (Jinder Mahal) ने भारतीय सुपरस्टार्स वीर-शैंकी के साथ मिलकर बवाल मचा दिया। मेंस लैडर मैच के बीच में आकर पहले वीर-शैंकी ने पूर्व WWE चैंपियन मैकइंटायर पर अटैक किया। इसके बाद महल ने मैकइंटायर के ऊपर चेयर से खतरनाक हमला किया। वैसे इस बात की उम्मीद सभी को थी कि मैकइंटायर के ऊपर जिंदर हमला जरूर करेंगे। WAIT A MINUTE.@JinderMahal has sent Veer & Shanky out to attack @DMcIntyreWWE! #MITB pic.twitter.com/3IOA6QvU4s— WWE (@WWE) July 19, 2021पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर पर जिंदर महल ने किया अटैकदो हफ्ते पहले WWE Raw में महल और मैकइंटायर का मैच हुआ था। फैंस इनके बीच ड्रीम मैच काफी पहले से देखना चाहते थे। इस मैच के अंत में महल ने मैकइंटायर की तलवार चुरा ली थी। इसके बाद पिछले हफ्ते महल की बाइक मैकइंटायर ने बुरी तरह तोड़ दी। मेंस लैडर मैच में काफी बवाल देखने को मिला। मैकइंटायर ने सभी सुपरस्टार्स को धराशाई कर दिया था। एक समय लगा कि वो ब्रीफकेस जीत जाएंगे लेकिन वीर-शैंकी ने आकर दखलअंदाजी कर दी। इसके बाद महल ने भी आकर मैकइंटायर पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं तीनों सुपस्टार्स मैकइंटायर को खींचकर बैकस्टेज ले गए। मैकइंटायर मेंस लैडर मैच में इसके बाद नजर नहीं आए। महल की वजह से मैकइंटायर का बहुत बड़ा नुकसान हो गया। मैकइंटायर को लैडर मैच का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन महल ने इसमें दखल दे दिया। अभी तक दोनों की स्टोरीलाइन को WWE ने बहुत शानदार तरीके से बिल्ड किया है। आने वाले Raw के एपिसोड में मैकइंटायर इस चीज का बदला जरूर लेंगे। WWE का अगला बड़ा पीपीवी SummerSlam होगा और यहां दोनों सुपरस्टार्स बवाल मचा सकते हैं। इस बड़े पीपीवी में फैंस को दोनों के बीच मैच देखने को मिल सकता है। मैकइंटायर को इस समय सबसे ज्यादा खतरा वीर-शैंकी से है क्योंकि हर बार उन्होंने ही दखल दिया। इस बार भी शुरूआत में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। Money in the Bank लैडर मैच में इस बार सभी सुपरस्टार्स ने शानदार काम किया। सभी ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता। इस मैच के अंत में बिग ई ने बाजी मारी और अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता हासिल की। E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! #MITB @WWEBigE pic.twitter.com/gdkMs23Bhk— WWE Universe (@WWEUniverse) July 19, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!