जॉन सीना के WWE में 4 शुरुआती विरोधी अभी क्या कर रहे हैं?

WWE
WWE

जॉन सीना (John Cena) इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है। उन्होंने WWE में 2002 में डेब्यू किया था और कई सालों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद वो टॉप पर पहुँचने में सफल रहे। जॉन सीना ने WWE में डेब्यू करते समय कभी नहीं सोचा होगा कि वो कंपनी के फेस बनेंगे और सालों तक शानदार काम करेंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 खतरनाक दिखने वाले फिनिशर्स जिनसे WWE सुपरस्टार्स को काफी कम चोट पहुंचती है

जॉन सीना के WWE करियर की शुरुआत काफी अच्छे तरीके से हुई थी। उन्होंने शुरुआती महीनों में ही कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया था। इस दौरान हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि डेब्यू के बाद सीना के शुरुआती विरोधी कौन थे और वो इस समय क्या कर रहे हैं। इसलिए हम जॉन सीना के 4 शुरुआती विरोधियों के बारे में बात करेंगे।

- WWE में जॉन सीना vs कर्ट एंगल

जॉन सीना ने WWE में कर्ट एंगल के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने कर्ट एंगल को चैलेंज किया था और इसके बाद उनके बीच मैच हुआ था। जॉन सीना का डेब्यू 25 जून 2002 में कर्ट एंगल के खिलाफ डेब्यू किया था। इस मैच में जॉन सीना ने काफी ज्यादा प्रभावित किया था। खैर, इसके बावजूद एंगल को जीत मिली थी। मैच लगभग 5 मिनट तक चला था।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर समेत 4 WWE सुपरस्टार्स जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता हासिल कर चुके हैं

इस मैच से जॉन सीना को काफी ज्यादा मदद मिली थी। साथ ही उन्हें आगे आने में फायदा हुआ था। जॉन सीना जरूर ही अपने पहले मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। कर्ट एंगल ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले ली है। साथ ही वो अभी हर तरह से रेसलिंग से दूर है और अपने निजी जीवन पर ध्यान दे रहे है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- जॉन सीना vs क्रिस जैरिको

WWE
WWE

जॉन सीना के WWE में दूसरे विरोधी क्रिस जैरिको थे। जॉन सीना और क्रिस जैरिको का मैच काफी अच्छा रहा था। इस मुकाबले में भी जॉन सीना को हार मिली थी। दरअसल, सीना ने 2 जून 2002 में SmackDown के एपिसोड में ये मैच लड़ा था। इसके बावजूद दोनों के बीच बाद में भी कई मैच देखने को मिले थे।

इस समय भी क्रिस जैरिको एक एक्टिव रेसलर है। वो इस समय ऑल एलीट रेसलिंग में काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अबतक काफी शानदार काम किया है। जॉन सीना के करियर की शुरुआत को बेहतर बनाने में जैरिको ने काफी मदद की थी। खैर, जैरिको कभी भी नए सुपरस्टार्स को आगे लाने में मदद कर रहे हैं।

- जॉन सीना vs टेस्ट

जॉन सीना ने क्रिस जैरिको के साथ दुश्मनी खत्म करने के बाद टेस्ट के खिलाफ मैच लड़ा था। वो पहले ही एक फेमस WWE सुपरस्टार को पराजित कर चुके थे। ऐसे में उनके सामने टेस्ट के रूप में बड़ी चुनौती थी। उन्होंने इस बड़े साइज के सुपरस्टार के खिलाफ शानदार काम किया था और मैच में जीत दर्ज की थी।

जुलाई 2002 में इस मैच का आयोजन किया गया था। खैर, ये दिग्गज इस समय दुनिया का हिस्सा नहीं है। दरअसल, 13 मार्च 2009 को उनका निधन हो गया था। WWE में रहते हुए इस दिग्गज ने काफी नाम कमाया था और कई सारी चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। हर एक फैन उन्हें काफी मिस करता था।

- जॉन सीना vs रीको

WWE
WWE

जॉन सीना के WWE में चौथे विरोधी रीको थे। दरअसल, 30 जुलाई 2002 को SmackDown के एपिसोड में जॉन सीना ने इस सुपरस्टार का सामना किया था। दरअसल, सीना को इस मुकाबले में काफी आसानी से जीत मिल गई थी। उनके बीच ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला था। खैर, रीको WWE में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाए थे।

इस सुपरस्टार ने कई मौकों पर फैंस को प्रभावित किया। इसके बावजूद भी वो टॉप स्टार नहीं बन पाए। दरअसल, उन्हें पता चल गया था कि वो सफल नहीं हो पाएंगे। इसके चलते 2004 में उन्होंने WWE से जाने कुछ सालों बाद रिटायर होने का निर्णय लिया। अभी वो 59 साल के है और अपने निजी जीवन पर ध्यान दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब जॉन सीना ने WrestleMania में सबको चौंकाया