WWE के लिए क्रिसमस के अगला दिन अच्छा नहीं रहा क्योंकि उनके सामने एक खबर आई जिसके बाद पूर्व WWE गम था। जैसा कि WWE और रेसलिंग के फैंस को अबतक पता लग गया होगा कि ल्यूक हार्पर जो AEW में ब्रॉडी ली के नाम से जाने जाते थे उनका 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। ल्यूक हार्पर को फेफड़ों की परेशानी थी जिसके कारण उनका देहांत हुआ। तमाम रेसलर्स और ऑफिशियल्स ने ल्यूक हार्रप की मौत पर शोक व्यक्त किया। अब WWE के पूर्व चैंपियन जॉन सीना ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"दरअसल, जॉन सीना ने अब ल्यूक हार्पर की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है लेकिन उसके नीचे कोई कमेंट नहीं लिखा है। जॉन सीना सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसा करते रहते हैं। ल्यूक हार्पर ने WWE में डेब्यू के बाद कई सारे रेसलर्स के खिलाफ रिंग में लड़ाई की जिसमें जॉन सीना भी शामिल है। View this post on Instagram A post shared by John Cena (@johncena)WWE को छोड़ ल्यूक हार्पर AEW में चले गए थे ल्यूक हार्पर (ब्रॉडी ली) के निधन की जानकारी सबसे पहले AEW द्वारा दी गई। AEW में ब्रॉडी ली डार्क ऑर्डर के लीडर थे और उनके काम को पसंद किया जा रहा था। WWE में अपने करियर में उन्होंने अपने रेसलिंग स्किल्स से अलग पहचान बनाई थी.ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021: संभावित मैच कार्ड और नतीजों की भविष्यवाणी#RipBrodieLee pic.twitter.com/wBdvPO5F9Y— All Elite Wrestling (@AEW) December 27, 2020ब्रे वायट और ल्यूक हार्पर ने WWE मेन रोस्टर में साथ में डेब्यू किया था। एरिक रोवन भी उनके साथ थे। साल 2013 में ये आए थे और वायट फैमिली का गठन हुआ था। खास बात ये थी WWE में शील्ड और वायट फैमिली की टीम एक साथ बनाई गई थी और दोनों को अलग पहचान मिली। पिछले साल 2019 में WWE से उन्हें रिलीज कर दिया गया था और इसके बाद वो AEW में गए।ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया