जॉन सीना ने विंस मैकमैहन को लेकर कही बड़ी बात

Enter caption

जॉन सीना कितने ही बड़े मूवी स्टार बन जाएं लेकिन डब्लू डब्लू ई (WWE) को वो कभी नहीं भूल सकते हैं। खासतौर पर वो पल जो इतिहास बन गए है। विंस मैकमैहन के हमेशा चहेते जॉन सीना रहे हैं। कई सालों तक कंपनी के फेस जॉन सीना रहे। विंस मैकमैहन ने हमेशा उनके ऊपर भरोसा किया।

जॉन सीना ने हाल ही में जिम्मी किमल लाइव शो में हिस्सा लिया। यहां पर वो अपनी आने वाली मूवी को प्रमोट करने आए थे। सीना ने यहां पर रेसलमेनिया 36 में अपनी एंट्री को भी टीज कर दिया. इसके बाद अलावा विंस मैकमैहन के बारे में भी उन्होंने अपना बयान दिया।

ये भी पढ़ें:- 4 बड़े सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को Royal Rumble मैच में एलिमिनेट कर सकते है

सीना ने विंस मैकमैहन के बारे में कहा,"विंस मैकमैहन मेरे लिए बहुत कुछ हैं। वो दोस्त, मेंटर, भरोसेमंद, फादर फिगर, फ्यूचर बनाने वाले इंसान हैं। और मेरे साथ उन्होंने यही किया है। मैं अभी भी उन्हें अपना बॉस मानता हूं। मेरी जिंदगी में उनका बहुत बड़ा हाथ हैं।"

विंस मैकमैहन अभी भी सीना को बहुत पसंद करते हैं। विंस मैकमैहन के कहने पर वो बीच-बीच में शो में नजर आते हैं। खैर फिलहाल अभी रॉयल रंबल और रेसलमेनिया काफी नजदीक हैं। फैंस चाहते हैं कि सीना रिंग में एंट्री करें। अगर ऐसा होता है तो फिर मजा आ जाएगा।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now