WWE की तर्ज पर AEW में भी अब द शील्ड और वायट फैमिली नजर आएगी?

Enter caption

Ad

SiriusXM's Busted Open Radio को हाल ही में जॉन मोक्सली ने अपना इंटरव्यू दिया। पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज(जॉन मोक्सली) ने यहां पर कई मुद्दों पर बातचीत की। AEW वर्ल्ड चैंपियन ने AEW टैग टीम डिवीजन को लेकर भी अपनी बार रखी। WWE में रहते हुए जॉन मोक्सली ने काफी अच्छा काम टैग टीम में किया था। द शील्ड के साथ ही WWE में उनका डेब्यू हुआ था।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं

पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज(जॉन मोक्सली) ने क्या कहा?

Ad

जॉन मोक्सली ने कहा,

टैग टीम रन में काम करने के लिए काफी उत्सुक हमेशा से यहां पर हूं। मुझे टैग रेसलिंग बहुत ही पसंद है। मैंने ये एक बार यहां पर काम किया उसके बाद मुझे लगा कि ये चीज होनी चाहिए। मैं काफी उत्साहित हूं। इस चीज में काफी मजा आएगा। टैग मैच में साथ लड़ने में मजा आता है और इससे मुझे बहुत प्यार है। दो लोग इसमें साथ में काम करते हैं। हमारे पास टैग डिवीजन काफी अच्छा है। मैं इनके साथ काम करना चाहता हूं। क्या पता मैं और ब्रॉडी ली मिलकर शील्ड/ वायट फैमिली साथ में सुपर बन सकते हैं। इममें पैक भी शामिल हो सकते हैं। कई सारे यंग टैलेंट भी हमारे पास है। उनके साथ मजा आएगा।
Ad

जॉन मोक्सली इससे पहले WWE में थे। डीन एंब्रोज के नाम से वो वहां पर जाने जाते थे। WWE में बहुत सफलता उन्हें मिली। द शील्ड के डेब्यू में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के साथ वो भी थे। इसी कारण उन्हें सफलता मिली। टैग टीम डिवीजन में शुरूआत में डीन एंब्रोज ने काफी अच्छा काम किया। इसलिए डीन एंब्रोज को टैग टीम डिवीजन में लड़ने में मजा आता है। उन्होंने बता भी दिया कि वो ब्राडी ली के साथ टीम बनाकार शील्ड/ वायट फैमिली बना सकते हैं। ल्यूक हॉर्पर की वो दरअसल बात कर रहे हैं।

AEW को आगे बढ़ाने में डीन एंब्रोज का इस समय बहुत बड़ा हाथ है। पिछले साल उन्होंने इस कंपनी में डेब्यू किया था। WWE के ऊपर वो कई आरोप लगाते हैं। WWE की क्रिएटिव टीम से वो नाखुश हमेशा रहे हैं। शायद इसी वजह से उन्होंने WWE को छोड़ दिया। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस अभी भी WWE में काम कर रहे हैं। वहीं AEW का सबसे बड़ा चेहरा इस समय डीन एंब्रोज ही हैं। AEW बहुत पैसा डीन एंब्रोज को देता है।

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 4 सितंबर 2020

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications