"अंडरटेकर बहुत ही मजेदार इंसान हैं और उन्होंने मेरे लिए WWE में बहुत कुछ किया है"

Enter caption

सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल होने वाला है। यानि अंतिम बार अब द अंडरटेकर रिंग में दिखाई देंगे। 30 साल पहले सर्वाइवर सीरीज में द अंडरटेकर ने डेब्यू किया था। इस तीन दशक में अंडरटेकर ने कई मेमोरेबल फ्यूड लड़ी है। केन के साथ भी उनका शानदार फ्यूड रही थी।

Ad

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज को पब्लिक कर दिया

हाल ही में WWE नेटवर्क पर आई ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन डॉक्यूमेंट्री में केन और अंडरटेकर ने कई मुद्दों पर चर्चा की। केन के कैरेक्टर को खास बनाने में WWE में अंडरटेकर का बहुत बड़ा रोल रहा है। दोनोें बहुत अच्छे दोस्त भी है।

अंडरटेकर को लेकर बड़ा बयान

TV Insider को दिए गए इंटरव्यू में केन ने अंडरटेकर को लेकर कई बड़ी बातें की। केन ने कहा,

ये भी पढ़ें: 5 WWE रेसलर्स जिन्हें द अंडरटेकर बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद कर चुके हैं

एक चीज जो मेरे लिए काफी सरप्राइज है कि व बहुत ही मजेदार इंसान है। सैंस ऑफ ह्यूमर अंडरटेकर का बहुत कमाल का है। गुड गॉय अंडरटेकर हैं। वो शांत रहते हैं इसके बावूजद वो काफी फनी है। मार्क कैलावे बहुत वार्म इंसान है। जब आप अंडरटेकर के रूप में उनका कैरेक्टर देखते हो तो अलग लगता है लेकिन मार्क कैलावे का कैरेक्टर भी काफी शानदार रहा है। मेरे लिए भी उन्होंने बहुत कुछ किया है।

केन और अंडरटेकर का रोल WWE में बहुत ही शानदार रहा है। दोनों ने साथ में कई अच्छे मैच लड़े हैं और WWE यूनिवर्स को काफी अच्छे दिए है। अंडरटेकर को इंडस्ट्री में तीस साल हो गए है। अब सर्वाइवर सीरीज में उनके तीस साल हो जाएंगे फिर फाइनल फेयरवेल भी उनका होगा। फैंस इस चीज के लिए काफी तैयार है। सभी लोग उत्साहित है। सर्वाइवर सीरीज अब खास इस बार का होने वाला है। WWE ने भी खास तैयारी की है।

इस समय सभी सुपरस्टार्स अंडरटेकर को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। सभी अपने विचार अंडरटेकर को लेकर प्रकट कर रहे हैं। केन और अंडरटेकर की जोड़ी सबसे खास मानी जाती है इसलिए केन बहुत अच्छे से अंडरटेकर को जानते हैं। अब देखना होगा कि सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर किस प्रकार आते हैं और उनके फाइनल फेयरवेल में क्या होता है। फैंस भी काफी बेताब इस इवेंट को देखने के लिए है। सभी चाहते हैं कि अंडरटेकर कुछ खास करें।

ये भी पढ़ें: WWE से जुड़ी इस हफ्ते की 5 बड़ी अफवाहें जो आपको जाननी चाहिए

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications