"Wrestlemania में अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर के मैच के फिनिश में कुछ गड़बड़ थी"

WWE नेटवर्क पर ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन डॉक्यूमेंट्री में केन और अंडरटेकर ने कई मुद्दों पर बात की हैं। केन और अंडरटेकर ने स्ट्रीक के बारे में भी रिएक्शन दिया। जब ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 30 में अंडरटेकर को पिन किया था तो केन ने बताया कि उनके दिमाग में क्या आया था। केन और अंडरटेकर का प्रोफेशनल रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE से जुड़ी इस हफ्ते की 5 बड़ी अफवाहें जो आपको जाननी चाहिए

Ad

WWE दिग्गज ने अंडरटेकर की स्ट्रीक को लेकर कही बड़ी बात

रेसलमेनिया की स्ट्रीक सबसे ज्यादा ऑइकॉनिक चीज है। जब ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर को हराकर स्ट्रीक तोड़ी थी तो पूरा रेसलिंग वर्ल्ड खड़ा हो गया था। फैंस के इमोशन बाहर आ गए थे। हालांकि ये सभी को पता था कि एक ना एक दिन ये जरूर होने वाला है। लेकिन ये बहुत बड़ा सरप्राइज था। ब्रॉक लैसनर से जब ये कहा गया था तो उन्होंने मना कर दिया था लेकिन अंडरटेकर ने इसके बाद लैसनर से बात की थी।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज को पब्लिक कर दिया

बैकस्टेज में केन भी इस मैच को देख रहे थे। केन ने इस बारे में कहा,

जब मैं देख रहा था तो मेरा पहला रिएक्शन ये ही था कि इस मैच के फिनिशिंग में गड़बड़ है। मैं सोच रहा था कि इस मैच को फिर दोबारा शुरू किया जाएगा। क्योंकि कुछ अलग यहां देखने को मिला था। हालांकि मैच शुरू नहीं हुआ। मैं रूम से बाहर आ गया। मैं पागल जैसा हो गया था। मैं ये सोच रहा था कि स्ट्रीक कोई ऐसी चीज नहीं है कि इसके लिए कुछ भी प्लान किया जाए। लेकिन ये रेसलमेनिया का हिस्सा रहती है। और उस प्वाइंट पर ऐसा ही हुआ।

अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक काफी फेमस रही है। रेसलमेनिया में अंडरटेकर को इस चीज के लिए हमेशा जाना जाता है। आज भी पूरी दुनिया इस बात को लेकर चर्चा करती है। ब्रॉक लैसनर ने उनकी स्ट्रीक तोड़ी है। आजतक रेसलमेनिया में अंडरटेकर को रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ही हरा पाए है। इस लिहाज से भी ये बहुत बड़ी चीज थी। अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक टूटने वाली है इसके बारे में किसी को नहीं पता था। विंस मैकमैहन ने बहुत बड़ा सरप्राइज ये फैंस को दिया था। अंडरटेकर के लिए लोगों ने स्टेडियम में इसके बाद तालियां बजाई थी।

ये भी पढ़ें: 5 WWE रेसलर्स जिन्हें द अंडरटेकर बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद कर चुके हैं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications