"सैथ रॉलिंस इस दुनिया और WWE SmackDown रोस्टर के सबसे घटिया इंसान है"

Enter caption

WWE स्मैकडाउन में मिस्टीरियो फैमिली की फ्यूड सैथ रॉलिंस और मर्फी के साथ चल रही है। WWE रॉ से ये राइवलरी चल रही थी। बाद में ड्राफ्ट में इन्हें स्मैकडाउन में डाल दिया गया था। WWE स्मैकडाउन में हाल ही में रे मिस्टीरियो की बेटी ने मर्फी को किस किया था जिससे वो काफी नाखुश नजर आए।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series: Raw vs SmackDown में से किस ब्रांड ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच?

पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ने बड़ा बयान दिया

रे मिस्टीयिरो की बेटी ने मर्फी को ज्वाइन अब कर लिया है। इस हफ्ते टॉकिंग स्मैक में WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो और उनके बेटे गेस्ट बनकर आए थे। यहां उन्होंने कई बातों पर चर्चा की। सैमी जेन इस चीज के होस्ट रहे थे। बाद में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस भी स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे। एक सवाल के जवाब में रे मिस्टीरियो के बयान से केविन ओवेंस ने कह दिया कि सैथ रॉलिंस इस दुनिया के सबसे घटिया इंसान है। केविन ओवेंस ने कहा,

सैथ रॉलिंस इस दुनिया के सबसे घटिया इंसान है। साथ ही साथ स्मैकडाउन रोस्टर के भी वो सबसे घटिया इंसान है।

सैथ रॉलिंस को लेकर अब पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने बड़ा बयान दे दिया है। सैथ रॉलिंस को इस दुनिया और स्मैकडाउन रोस्टर का सबसे घटिया इंसान केविन ओवेंस ने कह दिया है। पिछले एक साल से सैथ रॉलिंस ने काफी अच्छा काम रॉ में किया था। इसके बाद स्मैकडाउऩ में आकर भी वो हील के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं। केविन ओवेंस की इस साल मई के टाइम पर सैथ रॉलिंस के साथ फ्यूड भी हुई थी। पिछली बार केविन ओवेंस को पीटकर ही सैथ रॉलिंस ने हील टर्न लिया था।

अब स्मैकडाउन में ये खतरनाक चीज हो गई है। क्योंकि सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस के बीच यहां से दुश्मनी पैदा हो सकती है। इन दोनों की राइवलरी काफी पुरानी है। दोनों अगर एक दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे तो मजा आ जाएगा। इस बात का जवाब भी सैथ रॉलिंस दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर रे मिस्टीरियो की फैमिली वाली स्टोरीलाइन में केविन ओवेंस भी आ सकते हैं। रे मिस्टीरियो की बेटी भी मर्फी के साथ आ गई है। ये स्टोरीलाइन किस तरफ जा रही है इसके बारे में कुछ कहना अभी मुश्किल है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown, Twitter Reactions: रोमन रेंस और उनके भाई के शॉकिंग सैगमेंट के बाद ट्विटर पर मचा बवाल

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications