रेसलमेनिया (WrestleMania 36) में केविन ओवेंस (Kevin Owens) को खास मोमेंट मिला था। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को साल के सबसे बड़े इवेंट में उन्होंने हराया था। दो बार ये मैच हुआ था। पहली बार तो डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए वो जीत गए और दूसरी बार पिन कर के सैथ रॉलिंस को बुरी तरह हराया। डब्लू डब्लू ई (WWE) यूनिवर्स को उनकी जीत पर काफी खुशी हुई थी। लेकिन तब से वो अभी तक कंपनी में नजर नहीं आए है।ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में सुपरस्टार्स ने अपना आपा खोयाOH MY MESSIAH!!!! 😱#WrestleMania @WWERollins @FightOwensFight pic.twitter.com/pKxa9daB7P— WWE (@WWE) April 5, 2020सैथ रॉलिसं और केविन ओवेंस के बीच काफी लंबे समय से स्टोरीलाइन चल रही थी। और केविन ओवेंस ने अंत में जीत हासिल की ये काफी अच्छी बात रही। इस मोमेंट के बाद वो WWE टीवी पर नजर नहीं आए है।लेकिन अब इस बात का पता चल गया है। टखने में चोट के कारण केविन ओवेंस बाहरPWInsider की रिपोर्ट में केविन ओवेंस को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है।केविन ओवेंस इस समय टखने की इंजरी से जूझ रहे हैं। रेसलमेनिया में सैथ रॉलिंस के खिलाफ हुए मैच में उन्हें चोट लग गई थी। केविन ओवेंस ने खुद इस बात को कहा कि वो चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। और ये काफी गंभीर चोट हैैं। केविन ओवेंस बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। इस समय कंपनी को उनकी जरूरत भी थी। रेसलमेनिया को लगभग एक महीना हो गया है। फैंस अब ये उम्मीद जता रहे हैं कि मनी इऩ द बैंक में केविन ओवेंस वापस आ जाएंगे। He’s full of WHAT?!?!?!— Kevin (@FightOwensFight) April 28, 2020केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस की स्टोरीलाइन रेसलमेनिया से पहले शानदार चली है। और रेसलमेनिया में दोनों के बीच धमाकेदार मैच भी देखने को मिला। फैंस तब से ये सोच रहे थे कि आखिर केविन ओवेंस रॉ में क्यों नहीं आ रहे हैं, लेकिन अब इस बात का पता चल गया है कि वो सीरियस इंजरी से जूझ रहे हैं। ये भी पढ़ें: WWE के रियल लाइफ कपल्स जो रेसलिंग करियर में एक-दूसरे के दुश्मन रहे हैं